Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मसूरी क्षेत्र की सड़कों को लेकर लोनिवि अधिकारियों से जानकारी लेते काबीना मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
May 27, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून 27 मई। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की अद्यतन स्थिति जानी। मंत्री ने कहा कि जो विकास कार्य पूर्ण हो गये हो, उनके शिलापट् आवश्यक रुप से लगाये जाए और जिन स्थानों पर पुलों का निर्माण होना है, उनकी डीपीआर तत्काल तैयार करवायें।

-


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान मंसदावाला, विलासपुर काड़ली, जैंतनवाला, सालावाला, धोरण में सड़कों के पुर्ननिर्माण कार्यो को गति के साथ पूर्ण करने को कहा। बार्लोगंज-चामासारी में कंटिग का कार्य चल रहा है। हाथीपांव-बुलाट में एनएचएआई के साथ एलांन्मेंट पूर्ण होने के बाद कार्यवाही होगी। गल्जवाड़ी-संतला देवी मोटर मार्ग में वन विभाग की भूमि उपलब्ध हो गयी है और प्रकरण को वन विभाग के लिए आनलाइन किया जा रहा है। विजय कालोनी और जाखन के कार्यो को आचार संहिता के तुरन्त बाद कार्य प्रारम्भ होंगे। चामासारी-लुहारीगढ़ में राजस्व के साथ कार्य चल रहा है। तल्यानीगाड़ में ग्रामीणों के साथ वार्ता कर सड़क के समरेक्षण को पूर्ण किया जा रहा है। सिल्कोटी पुल का निर्माण कार्य डीपीआर की स्वीकृति के बाद प्रारम्भ किया जाऐगा।

मालसी जोहड़ी मोटर मार्ग पर विद्युत खम्बों को पीछे शिफट करने के कार्य का आगणन शासन को प्रेषित किया जा चुका है। क्यारा-धनोल्टी मोटर मार्ग में अतिरिक्त 08 किमी सड़क की स्वीकृति के लिए आगणन शासन को प्रेषित किया गया है। मसराना-मोटीधार में वन विभाग के साथ आइलाईन फाइल पर कार्य चल रहा है। बुराखखण्डा-गढ़ का प्रकरण विभागीय स्तर पर कार्यवाही गतिमान है।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी, सहायक अभियंता केके उनियाल, कपिल कुमार उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह चौकस: स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved