Retail
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
New Logo Copy 2 1
No Result
View All Result

SGRRU में कला संस्कृति और सुर संगीत की गूंजी सुरलहरियां

by Rajendra Joshi
March 7, 2024
in शिक्षा/रोजगार
0
-
  • सुर संग्राम नृत्यशाला में 15 प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
  • प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित


देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम में कला संस्कृति और सुर संगीत की सुरलहरियां गूंजी। गुरुवार को सुर संग्राम नृत्यशाला के अवसर पर सुर संध्या की महफिल सजी। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम मंे मेहंदी, पोस्टर, रंगोली, वाद विवाद, स्लोगन, क्विज, एकल और गायन सहित एकल एवम् ग्रुप डांस की प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवम् पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसजीआरआरयू के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रतिभागियों, छात्र-छात्राओं एवम् आयोजन सदस्यों को सुर संग्राम नृत्यशाला के सफल आयोजन पर बधाई दी।

-


शुक्रवार को सुर संग्राम नृत्यशाला के अंतिम दिन का शुभारंभ एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी एवम् कार्यक्रम की चेयरपर्सन डाॅ मालविका कांडपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। कुलपति डॉ यशबीर दीवान ने छात्र छात्राओं की प्रतिभा की तहे दिल से तारीफ की. उन्होंने विशेष रूप से विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. केडेट्स एवम प्रोक्टोरियल बोर्ड द्वारा बनाई गई अनुशासन व्यवस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की | श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में एसजीआरआरयू की छात्राओं ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।

-


स्कूल आॅफ मेनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज़ की हर्षिता कंडारी एण्ड ग्रुप के ग्रुप डांस ने समा बांध दिया। मां भवानी द्वारा रक्तबीज के बध का मंचन देखकर श्रोतागण भावविभोर हो गए। स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज़ की ईशा शर्मा ने सोलो डांस प्रस्तुति के माध्यम से महिला जीवन की विभिन्न भूमिकाओं एवम् जिम्मेदारियों को चरितार्थ किया। मोनू रोहिला ने शिव तांडव सोलो प्रस्तुति से माहोल को शिवमई बना दिया। स्कूल आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इंफाॅरमेशन टेक्नेलाॅजी के छात्र जितेन्द्र बालीवुड गीतों की मैलोड़ी पर शानदार प्रस्तुति से युवा धड़कनों को और तेज़ कर दिया। स्कूल आॅफ ह्यमैनिटीज की आकृति एण्ड ग्रुप ने गुजराती फ्यूजन एवम् टाॅलीवुड गीतों पर देश के विभिन्न संस्कृतियों को मंच पर प्रस्तुत किया। डाॅ कुमुद सकलानी, मनोज तिवारी, मुख्य कुलानुशासक एवम् प्रवक्ता, एसजीआरआरयू, डाॅ पूजा जैन एवम् डाॅ दिव्या जुयाल ने निर्णायक मण्डल में अहम भूमिका निभाई।


एकल प्रतियोगिताओं में स्कूल आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इंफाॅरमेशन टेक्नोलाॅजी (सी.ए.एण्डआई.टी.) और समूह गायन में स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज का जलवा रहा । ( सी.ए.एण्डआई.टी.) के अंशुमन ने प्रथन स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर नर्सिंग की पल्लवी और तृतीय स्थान पर स्कूल ऑफ एजूकेशन की श्रद्धा वर्मा रहीं। समूह गायन प्रतियोगिता के प्रथम विजेता मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ संजय शर्मा, डॉ प्रियंका बनकोटी, डॉ जी रामालक्ष्मी, डॉ दीपक सोम डॉ खिलेंद्र सिंह और डॉ गीता रावत ने अहम भूमिका निभाई। एकल और समूह गायन के संयोजकों में डॉ अनुजा रोहिल्ला, ईशा सिंह, डॉ कमला जखमोला और अमित भट्ट रहे।


इस अवसर पर कल्चरल कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर मालविका कांडपाल, विश्वविद्यालय समन्वयक, डॉ आरपी सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर कंचन जोशी, कल्चर कमेटी की सदस्य सचिव डॉ बलबीर कौर के साथ ही विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन और विभागाध्यक्ष के साथ ही फैकल्टी सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय से 20 छात्र फ्रांस में अंतर्राष्ट्रीय इंटर्नशिप के लिए चयनित

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की पीएचडी छात्रा का यूसीडी में चयन

-
शिक्षा/रोजगार

स्वर्गीय डा. वाईएल नेने की आठवीं पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह सम्पन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की उपलब्धि : डॉ. अनीता सह के शोध को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान

Load More
Next Post
Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat

20 कलस्टर विद्यालयों को 21 करोड़ स्वीकृतः डॉ. धन सिंह रावत

https://youtu.be/Kdwzmnon_Jc

Like Us

Facebook New 01

Web Stories

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024
उत्तराखण्ड : आज के सभी प्रमुख समाचार।
उत्तराखण्ड : आज के सभी प्रमुख समाचार।
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024उत्तराखण्ड : आज के सभी प्रमुख समाचार।