Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले युवा श्रवण बाधित कलाकार अपूर्व ओम।

by Rajendra Joshi
July 9, 2022
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

Young hearing impaired artist Apoorva Om met Governor Gurmeet Singh.

देहरादून 09 जुलाई –राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में श्रवण बाधित युवा कलाकार अपूर्व ओम ने मुलाकात की। इस अवसर पर युवा कलाकार ने स्वयं बनायी गयी राज्यपाल की पेंटिंग उन्हें भेंट की। राज्यपाल ने उनकी कला से प्रभावित होकर प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपूर्व के अन्दर उच्च कोटी की कला है जिसके लिए ईश्वर का आशीर्वाद है। राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न विषयों पर उनके द्वारा बनाए गए चित्र स्वयं अपनी कहानी बयां करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि अपूर्व की प्रतिभा अन्य दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। राज्यपाल ने उनसे राजभवन नैनीताल का 3डी हैंगिंग मॉडल बनाने का अनुरोध किया।

-

अपूर्व एक योग प्रशिक्षक, स्केच कलाकार और 2डी/3डी हैंगिंग मॉडल आर्किटेक्ट भी हैं। उन्होंने दुनिया भर की प्रमुख हस्तियों से भेंट कर उन्हें अपनी कलाकृतियां प्रस्तुत की हैं। अपूर्व को संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के लिए एक युवा अधिवक्ता के रूप में सम्मानित किया गया है। भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्यपाल ने उन्हें बद्रीनाथ जी की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया और हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।

-

Tags: ddn expresslatest newsrajbahwanuttarakhandराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंहश्रवण बाधित युवा कलाकार अपूर्व ओम

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post
-

दर्शनी इसका प्रमाण है कि हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा हैः महाराज मेगा एग्जिबिशन "राइजिंग उत्तराखंड-2022" का समापन

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved