Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

केन्द्रीय मंत्री ने ग्राम्य विकास योजनाओं के लिए पूरे सहयोग का दिया है आश्वासन : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
June 20, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Union Minister has assured full cooperation for rural development schemes: Rural Development Minister Ganesh Joshi.

 

देहरादून, 20 जून, केन्द्रीय गाम्य विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों उत्तराखण्ड राज्य के दौरे पर हैं। सूबे के ग्राम्य विकास एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा केन्द्रीय मंत्री के सम्मान में आज प्रातः 9ः00 बजे, अपने शिविर कार्यालय में नाश्ते का अयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तथा देहरादून जनपद के समस्त मा0 विधायगणों को भी आमंत्रित किया गया। इस दौरान गणेश जोशी द्वारा राज्य के लिए 15000 पक्के आवास आवंटन संबंधी मांग पत्र भी केन्द्रीय ग्राम्य विकास मंत्री को सौंपा।
उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में जारी किए गए दृष्टिपत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध करवाने का वादा किया गया है। इस क्रम में राज्य की आवास प्लस सूची में चिन्हित अवशेष 46,677 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से लाभान्वित किए जाने हेतु उत्तराखण्ड राज्य को वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु कम से कम 15000 आवास निर्माण का लक्ष्य प्रदान किया जाए। इस पर केन्द्रीय मंत्री द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग का वादा किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जैसे देवभूमि की शान कहे जाने वाले केदारनाथ धाम का कायकल्प कर रही है उसी तरह पूरे उत्तराखण्ड को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है।-
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को पक्की सड़कों से जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के मानकों को उत्तराखण्ड जैसे पहाड़ी राज्य के लिए शिथिल करते हुए राज्य में 250 जनसंख्या से 150 जनसंख्या वाली वसावटों को योजना में सम्मिलित किए जाने की मांग पहले ही की जा चुकी है।-
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खण्डूरी, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, डोईवाला विधायक बृजभूषण गौरोला, राजपुर विधायक खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक सविता कपूर, मेयर सुनिल उनियाल गामा, जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मंजीत रावत, सुरेन्द्र राणा, पार्षद भुपेन्द्र कठैत, सत्येन्द्र नाथ, चुन्नी लाल, संजय नौटियाल, नंनदनी शर्मा, योगेश घाघट और कमल थापा, आएस परिहार, निरंजन डोभाल, अतुल गोयल आदि उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshicabinet minister ganesh joshi

Related Posts

-
उत्तराखंड

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे : गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

Load More
Next Post

उत्तराखंड: देवभूमि की इस बेटी ने सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाकर करवाया गौरवान्वित, बधाई तो बनती है ।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved