Retail
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

विश्व शांति के लिए गंगोत्री धाम में किया विशेष हवन

by Rajendra Joshi
October 16, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

ऋषिकेश, 16 अक्‍टूबर। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, जीवा की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती और विश्व के कई देशों से आये भक्तों ने इजराइल में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए गंगोत्री धाम की प्रार्थना और विशेष हवन किया। नवरात्रि के अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने वैश्विक शान्ति विशेष कर इजराइल में शान्ति हेतु विशेष प्रार्थना की।

इजराइल में जो लोग इन समस्याओं से जुझ रहे हैं उन्हें मनोबल प्रदान हो तथा जो इस दुनिया से चले गये उनके परिवार जनों को यह दुःख सहने की शक्ति व धैर्य ईश्वर प्रदान करें इस हेेतु सभी ने मिलकर माँ गंगा के स्रोत गंगोत्री धाम में हवन किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने आज वैश्विक शान्ति का संदेश देते हुये कहा कि भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम् की संस्कृति है। शान्ति और अहिंसा की संस्कृति है। आतंकवाद में किसी भी समस्या का समाधान निहित नहीं है अध्यात्मवाद में ही समस्याओं का समाधान है। भारत ने सदैव ही शान्ति की संस्कृति को बढ़ावा दिया है और यही वर्तमान की सभी समस्याओं का समाधान भी है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने देशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनायें देते हुये कहा कि नवरात्रि शक्ति का पर्व है, शक्ति के सामंजस्य और संवर्द्धन का पर्व है। जिस प्रकार जीवन के चार चरण, ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ तथा सन्यास होते हैं, उसी प्रकार नवरात्रि भी चार चैत्र, शरद तथा दो गुप्त नवरात्रि होती है। नवरात्रि के नौ दिन बहुत विशेष होते हैं। पहला दिन शैलपुत्री जो राजा हिमालय की पुत्री हैं। पहला दिन गुलाबी रंग का प्रतिनिधित्व करता है, यह रंग खुशी, प्रसन्नता और उत्साह का प्रतीक है। दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी, देवी ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव के लिए कई वर्षों तक तपस्या की।

उन्होंने इन पूरे वर्षों के दौरान सफेद रंग पहना, जो शांति और ब्रह्मचर्य का रंग है। तीसरा दिन चंद्रघंटा, माता चंद्रघंटा लाल रंग के वस्त्र पहनती हैं, जो साहस और शक्ति का रंग है। चतुर्थ दिवस कुष्मांडा जो नारंगी रंग का प्रतिनिधित्व करता है। यह रंग जीवतंता, ऊर्जा और शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। देवी कुष्मांडा प्रकाश का स्रोत हैं इसलिए यह रंग पूरी तरह से देवी को समर्पित है। पांचवा दिन स्कंदमाता का दिन है तथा पीला रंग देवी स्कंद माता को समर्पित है। पीला रंग मां के पालन-पोषण करने वाले स्वभाव को दर्शाता है। छटा दिवस कात्यायनी जिनका संबंध मैरून रंग से है। यह रंग समर्पण और इच्छा शक्ति को दर्शाता है। सातवा दिन कालरात्रि माता का दिन है जो नेवी ब्लू रंग है, यह देवी कालरात्रि से संबंधित है इससे दुश्मनों और बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है। आठवा दिन महागौरी जो हरे रंग से जुड़ा है यह रंग हृदय और आत्मा को शुद्ध करता है। नौ वां दिन सिद्धिदात्री, जो बेज रंग का प्रतीक है यह रंग स्पष्टता और शांति का प्रतिनिधित्व करता है। इन रंगों और प्रतीकों के माध्यम से माता की पूजा व आराधना करें।

Tags: breaking news

Related Posts

-
देहरादून

विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Governor Uttarakhand
देहरादून

राज्यपाल करेंगे 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन

-
देहरादून

सेवा संकल्प अभियान के तरह झड़ीपानी स्थित सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में छात्रों को शैक्षणिक सामग्री वितरित करते मंत्री गणेश जोशी

-
देहरादून

उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

फरीदाबाद से सोनप्रयाग पहुंचे युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

300x250 Top
300x600 Middle
Currently Playing
Currently Playing
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved