Retail
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

प्रगतिशील मोबाइल एप्लीकेशन और वेब पोर्टल का शुभारंभ

by Rajendra Joshi
September 22, 2023
in देश, नई दिल्ली
0
-
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री द्वारा देश में सामाजिक लाभ को बढ़ाने के उद्देश्य के साथ डिजिटल प्रौद्योगिकी को अधिकतम करने के दृष्टिकोण के अनुरूप कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीएएंडएफडब्ल्यू) के सचिव श्री मनोज आहूजा ने आज जीसीईएस (सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण) के लिए मोबाइल एप्लिकेशन और वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। यह परिवर्तनकारी वेब पोर्टल तथा मोबाइल एप्लिकेशन पूरे देश में कृषि कार्य प्रणालियों में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के उद्देश्य के साथ विकसित किया गया है। श्री आहूजा ने कृषि में वास्तविक समय अनुमान और प्रौद्योगिकी की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने उल्लेख करते हुए कहा कि सत्यता पर आधारित तथा विश्वसनीय परिणाम प्राप्त करने के लिए डेटा की सटीकता एक बहुत ही महत्वपूर्ण घटक है और इसीलिए डेटा की सटीकता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी डेटा प्रदाताओं की भी है। सचिव श्री मनोज आहूजा ने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी राज्यों से विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन को कार्यान्वित करने का अनुरोध किया।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अपर सचिव श्री प्रमोद कुमार मेहरदा ने कृषि से जुड़े हुए विभिन्न क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकियों के सफल संयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्यों से बेहतर परिणाम प्राप्त करने और विश्वसनीय अनुमान जानने के लिए जीसीईएस वेब पोर्टल तथा मोबाइल एप्लिकेशन को पूर्ण रूप से अपनाने का आग्रह किया।

वरिष्ठ आर्थिक व सांख्यिकी सलाहकार श्री अरुण कुमार ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव का गर्मजोशी से स्वागत किया और वहां उपस्थित लोगों को डेटा सटीकता बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र में डिजिटल डेटा प्रशासन में सुधार के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्तमान में संचालित की जा रही प्रमुख गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ये महत्वपूर्ण पहल, फसल की पैदावार की अधिक सटीक व वास्तविक समय निगरानी सुविधा प्रदान करके कृषि के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगी।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की सलाहकार सुश्री रुचिका गुप्ता ने इस वेब पोर्टल और जीसीईएस के मोबाइल एप्लिकेशन की मुख्य विशेषताओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि वेब पोर्टल और जीसीईएस के मोबाइल एप्लिकेशन को विकास के क्रम में सरकारी कार्यों की पहुंच, दायरे और परिणाम को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के उद्देश्य के साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा विकसित किया गया है। रुचिका गुप्ता ने कहा कि जीसीईएस प्रक्रिया के स्वचालन से फसल के आंकड़ों का समय पर सूचना प्रबंधन और डेटा की सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने विभिन्न राज्यों में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित करने में शामिल एजेंसियों के बारे में भी जानकारी प्रदान की, जिनमें राजस्व विभाग, कृषि विभाग और आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय शामिल हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अपर सांख्यिकीय सलाहकार सुश्री सोनिया शर्मा ने वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके जीसीईएस के संशोधित प्रक्रिया प्रवाह को प्रस्तुत किया, जो वर्तमान में प्रायोगिक चरण में हैं। इन दोनों के लिए प्रायोगिक तौर पर 12 राज्यों में योजना बनाई गई है और अक्टूबर 2023 के तीसरे सप्ताह तक इन्हें लागू कर दिया जाएगा।

जीसीईएस वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन द्वारा समाधान पाने वाली प्रमुख चुनौतियां:

1. सूचना प्रबंधन में विलंब- अब तक डेटा संग्रह, संकलन और उपज का आकलन करना पूरी तरह से हस्तचालित कार्य रहा है, जिसके कारण राज्यों को सूचना प्रबंधन करने में विलंब होता है। अब नई प्रक्रिया में, जीपीएस से सक्षम मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके क्षेत्रीय डेटा एकत्र किया जाएगा और उसे सर्वर में संग्रहीत किया जाएगा, जिससे फसल आंकड़ों की समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित हो जाएगी।

2. पारदर्शिता- जीपीएस से लैस डिवाइस डेटा संग्रह बिंदुओं के लिए सटीक अक्षांश एवं देशांतर निर्देशांक प्रदान करते हैं। इससे यह जानकारी सुनिश्चित हो जाती है कि डेटा विशिष्ट भौगोलिक स्थानों से संबंधित है और यह भी पता चलता है कि डेटा को कहां पर एकत्र किया गया था, इसके बारे में अस्पष्टता या हेरफेर के लिए कोई स्थान शेष बचता ही नहीं है।

जीसीईएस वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन की मुख्य विशेषताएं:

1. विस्तृत जानकारी- पोर्टल एवं ऐप गांव-गांव के आधार पर जीसीईएस योजना तथा भूखंड विवरण सहित उपज अनुमान का एक विस्तृत संग्रह उपलब्ध कराते हैं, विशेषकर जहां पर फसल कटाई के लिए प्रायोगिक परीक्षण किए जाते हैं, कटाई के तुरंत बाद फसल का भार और फिर फसल का सूखा वजन देखा जाता है।

2. भूमि-संदर्भ- भूमि-संदर्भ इस मोबाइल एप्लिकेशन की प्रमुख विशेषताओं में से एक है, जो प्राथमिक उपयोगकर्ता को प्रायोगिक भूखंड की सीमा खींचने और इसके माध्यम से भूमि के टुकड़े के साथ-साथ फसलों की तस्वीरें अपलोड करने में सक्षम बनाता है। यह सुविधा डेटा की पारदर्शिता एवं सटीकता को भी सुनिश्चित करेगी।

Tags: breaking news

Related Posts

-
Newsbeat

ग्रेटर नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत; 3 घायल

-
Tech

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
खबर हटकर

‘अगर डील करनी होती तो 26 दिन भूखा क्यों रहता?’-अनशन तोड़ने पर उठे सवालों का सोनम वांगचुक ने दिया जवाब

-
BJP

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

Load More
Next Post
-

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने किया केंद्रीय सेवा विकास संगठन का दौरा

300x250 Top
300x600 Middle
Currently Playing
Currently Playing
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved