Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

3 बच्चों की माँ को भगाकर ले जाने वाला हेयर ड्रेसर गिरफ्तार, महिला बुर्के में बरामद

by Rajendra Joshi
July 3, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

उत्तराखंड में विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा हिन्दू महिलाओं या युवतियों को युवतियों को जबरन फंसाने और उनके धर्म परिवर्तन के मामले बढ़ते जा रहे हैं कई ऐसे मामले होते हैं जो प्रकाश में भी नहीं आते हैं लेकिन प्रकाश में आने वाले मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में धर्मांतरण कानून को और कड़ा किए जाने की संभावना बढ़ रही है ऐसा ही एक मामला अलवर जिले के रानी खेत कस्बे में आया है जहां द्वाराहाट के एक ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सैलून चलाने वाले चांद मियां ने प्रलोभन देकर उसे उसका धर्म परिवर्तन कर इसे बुर्का पहना दिया।

जानकारी के मुताबिक 3 बच्चों की मां 40 वर्ष की महिला को भगा कर ले जाने वाले समुदाय विशेष के हेयर ड्रेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि गरीबी का लाभ उठा उसे प्रलोभन दे महिला का धर्मांतरण भी करा दिया गया। इस बात की तस्दीक तब हुई जब महिला को बुर्के के साथ आरोपित के साथ पकड़ लिया गया।

पुलिस ने धर्मांतरण एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। उत्तराखंड में धर्मांतरण एक्ट लागू होने के बाद यह सातवां जबकि इस कानून को सख्त बनाए जाने के बाद कुमाऊं का दूसरा मामला है जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ है। इधर पहले कांग्रेस फिर हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली पहुंच घटना को शर्मनाक करार दिया।

ईद वाले दिन से गायब थी महिला


द्वाराहाट के एक गांव की महिला इलाज के सिलसिले में ईद वाले दिन नगर स्थित एक निजी चिकित्सक से दवा लेने पहुंची थी। आरोप है कि कचहरी लाइन स्थित सीढ़ी बाजार में सैलून चलाने वाला मो. चांद पुत्र मो. शरीफ ने बहला फुसला कर महिला को अपने चंगुल में फंसा लिया। स्वजनों के अनुसार समुदाय विशेष के युवक ने जबरन उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। उसे घर भी नहीं जाने दिया।

इधर महिला के पति व अन्य सदस्यों को लगा कि शायद वह रानीखेत स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां चली गई होगी। मगर जब पता लगा कि वह न तो रिश्तेदारों से मिली न ही किसी के घर पहुंची तो उसकी तलाश तेज की गई। बीते शनिवार को स्वजन कोतवाली पहुंचे।

सैलून चलाने वाला मो. चांद पर संदेह जता किसी तरह उससे संपर्क साधा गया तो मामला खुल गया। मो. चांद की अपनी पत्नी से तलाक की चर्चाएं हैं, जबकि लगभग 40 वर्षीय महिला भी विवाहित है और तीन बच्चों की मां है।

दिनांक- 01.07.2023 की रात्रि में द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के घर से रानीखेत जाने की बात कहकर वहाँ से गायब हो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीखेत में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी।

महिला की तलाश हेतु खोजबीन की गई शुरू

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा महिला गुमशुदगी सम्बन्धी मामले की गम्भीरता व संवेदनशीलता के दृष्टिगत सीओ रानीखेत व एसएचओ रानीखेत को गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला की तलाश/बरामदगी हेतु खोजबीन शुरु की गयी।

पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए सर्विलांस टीम की मदद से गुमशुदा महिला को आज दिनांक- 02.07.2023 को 02 घण्टों के भीतर नरसिंह ग्राउण्ड रानीखेत के पास से मो0 चाँद नामक के व्यक्ति के साथ से बरामद किया गया।

शादी का दिया झांसा

पूछताछ में महिला ने बताया कि मो0 चाँद द्वारा बहला फुसलाकर शादी का झाँसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। जिस पर अभियुक्त मो0 चाँद को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली रानीखेत में धारा- 366/376/506 भादवि व 3/5 उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधि0 2018 के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त

मौ0 चांद, उम्र- 30 वर्ष पुत्र मौ0 शरीफ, निवासी कचहरी लाईन रानीखेत, अल्मोड़ा

पुलिस टीम कोतवाली रानीखेत

  1. प्रभारी निरीक्षक हेमचन्द्र पंत
  2. एसएसआई सुनील सिंह बिष्ट
  3. हे० कानि० योगेन्द्र प्रकाश
  4. कानि० अशोक गिरी
  5. म० कानि० रितु कोरंगा
Tags: Almora newsbreaking newslatest newsLove jihadRanikhet news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

महाराष्ट्र के बाद अब अखिलेश खेमे में टूट के आसार, इस दिग्गज के संपर्क में कई विधायक

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved