Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

महालक्ष्मी किट का भी बढ़ेगा दायरा अब पहले बालक के जन्म पर भी मिलेगी किट, जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव-रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
May 15, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

एकल महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सस्ती दरों पर दिया जाएगा ऋण ,जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

देहरादून: आज अपने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक की। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने विभाग में अभी तक किये जा रहे कार्यो और प्रस्तावित प्रस्तावों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि एकल महिला स्वरोजगार योजना की घोषणा में यह निर्णय लिया गया कि अब महिलाओं को स्वरोजगार हेतु बेहद सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कि वह अपना कोई भी स्वरोजगार शुरू करने के साथ ही अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकें।उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव बना कर अगली कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

-

इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत बहनों,वन स्टॉप सेंटर,महालक्ष्मी किट, सहित कई अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी बहने लगतार आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस चूल्हे की व्यवस्था होने की बात उठाती रही हैं जिसके लिए आज की बैठक में हमने निर्णय लिया है कि हम इसका भी प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री जी के सम्मुख इसे रखेंगे जिससे कि हमारी आंगनबाड़ी बहनों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

साथ ही उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी किट को लेकर लगातार मांग उठती रही है कि जिसप्रकार यह प्रथम लड़की के जन्म पर दिया जाता है ठीक उसी प्रकार यह लड़के के जन्म पर भी दी जाए ऐसे में आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब महालक्ष्मी किट लड़कियों के साथ प्रथम जन्मे लड़कों भी दिया जाएगा, जिसका कि जल्द प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट में लाया जाएगा ,इसके दिशा निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर विभागीय सचिव श्री हरिचंद सेमवाल जी,उपनिदेशक श्री विक्रम सिंह जी,मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्री मोहित चौधरी जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newslatest newsRekha arya cabinet ministerउपनिदेशक श्री विक्रम सिंह जीमुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्री मोहित चौधरी जीविभागीय सचिव श्री हरिचंद सेमवाल जी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

स्वर्गीय चन्दन राम दास के आवास पर पहुंचकर महाराज ने संवेदना व्यक्त की

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved