Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक सप्ताह तक चले सुजोक थेरेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया समापन

by Rajendra Joshi
May 13, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने एक सप्ताह तक चले सुजोक थेरेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। प्रथम महिला गुरमीत कौर की विशेष पहल पर इंटरनेशनल सुजोक की अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौधरी द्वारा दिए गए इस प्रशिक्षण में राजभवन फैमली वेलफेयर की महिलाओं को सुजोक थेरेपी के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं के निदान के बारे में बताया।

-

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को अपनी हिचकिचाहट और संकोच को छोड़कर अपने हुनर को निखारने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति में हुनर की कमी नहीं है सभी में कुछ न कुछ हुनर है जिसे पहचानकर स्वरोगार से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त बनकर उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम जहां स्वास्थ्य संबन्धित चुनौतियों का समाधान खोजते हैं वंही उनके संकोच को भी दूर करते हैं।

-

प्रथम महिला गुरमीत कौर ने कहा कि उनका प्रयास है कि महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया जाय। इसके लिए समय-समय पर राजभवन में गतिविधियों का आयोजन किए जाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि फैमली वेलफेयर कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार के प्रशिक्षण दिये जाने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं स्वरोजगार की इच्छुक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर करने का प्रयास भी किया जाएगा।

इस अवसर पर आईजी कार्मिक विम्मी सचदेवा, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ. इन्दिरा अग्रवाल सहित राजभवन फैमली वेलफेयर की महिलाएं उपस्थित रही।

Tags: breaking newslatest newsराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होम्योकॉन- 2023’ का शुभारंभ

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved