Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

इस ट्रेन के साथ हुआ एक बड़ा हादसा। 8 की मौत..

by Rajendra Joshi
August 26, 2023
in देश
0
-
ADVERTISEMENT

तमिलनाडु के मदूरै में बड़ा हादसा हुआ है। मदुरै में ट्रेन के कोच में भीषण आग लग गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 20 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शनिवार तड़के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास बोडी लेन पर खड़ी एक पर्यटक ट्रेन में आग लग गई। कई रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि कुछ यात्री गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे थे। इस वजह से ट्रेन के कोच में आग लगी। देखते ही देखते आग विकराल होती चली गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी। इसका पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस बताया जा रहा है। जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के हैं। आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। उस वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। दक्षिण रेलवे का कहना है कि ट्रेन के प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर की तस्करी कर रहे थे। इसी वजह से आग लगी। घायलों को इलाज के लिए सरकारी राजाजी कॉलेज मदुरै में भर्ती कराया गया है।

दरअयल मदुरै स्टेशन पर पर्यटक ट्रेन के एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह घटना शन‍िवार सुबह करीब 5 बजे हुई। जब लखनऊ-रामेश्वरम टूरिस्ट ट्रेन के कुछ यात्री कोच के अंदर चाय बनाने लगे। तभी एलपीजी सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्‍या

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि 8 लोगों की मौत हो गई है और मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

दक्षिणी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बी.गुगनेशन ने बताया क‍ि तमिलनाडु में ट्रेन में आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई जबक‍ि 20 अन्य घायल हो गए। उन्‍होंने बताया क‍ि यात्री डिब्बे में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लाए थे। जिसके कारण आग लग गई

Tags: breaking newslatest newsTamil nadu

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post
-

वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत मसूरी विधानसभा में वोटर चेतन कार्यशाला को संबोधित करते मंत्री गणेश जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved