Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

तो बेंगलुरु में होगा 5th World Coffee Conference (WCC) 2023 का आयोजन

by Rajendra Joshi
August 1, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • बेंगलुरु, भारत में 25 से 28 सितम्बर 2023 तक बैंगलोर पैलेस में 5वाँ विश्व कॉफ़ी सम्मलेन (डब्लूसीसी) आयोजित होगा, यह सम्मलेन एशिया में पहली बार हो रहा है।
  • डब्लूसीसी 2023 अपने ब्रैंड एम्बेसडर के रूप में भारत के नंबर 1 डबल्स टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित रोहण बोपन्ना के नाम की घोषणा की है।
  • सप्ताह-भर चलने वाले इस समारोह की मुख्य विषयवस्तु है “सर्कुलर अर्थव्यवस्था और रीजेनेरेटिव कृषि के माध्यम से सस्टेनेबिलिटी”। इस दौरान सम्मलेन, प्रदर्शनी, कौशल निर्माण कार्यशालायें, सीईओ और वैश्विक लीडर्स के साथ बातचीत, उत्पादकों का सम्मलेन और अनेक नेटवर्किंगके कार्यक्रम होंगे। ये सभी कार्यक्रम कॉफ़ी उद्योग में सस्टेनेबिलिटी को मजबूत बनाने पर केन्द्रित होंगे।
  • डब्लूसीसी 2023 में 80 से अधिक देशों के उत्पादक, उपचारक, भर्जित्र (रोस्टर्स), नीति निर्माता, अनुसंधानकर्ता और कॉफ़ी के दीवाने भाग लेंगे। सम्मलेन में चर्चा, बहस और सहयोग के माध्यम से एक सस्टेनेबल कॉफ़ी उद्योग के निर्माण पर केन्द्रित 4-दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम होंगे

Dehradun News : अंतरराष्ट्रीय कॉफ़ी संगठन यानी इंटरनैशनल कॉफ़ी आर्गेनाईजेशन (आईसीओ) बेंगलुरु के शानदार बैंगलोर पैलेस में 25 से 28 सितम्बर 2023 तक 5th World Coffee Conference (WCC) 2023 का आयोजन करने जा रहा है। सम्मलेन का आयोजन भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के कॉफ़ी बोर्ड, कर्नाटक सरकार और कॉफ़ी उद्योग के सहयोग के किया जा रहा है। आज एक समारोह में आयोजन के लोगो, थीम और कॉफ़ी क्षेत्र के सबसे ज्यादा अपेक्षित कार्यक्रम के प्रमुख बिन्दुओं की जानकारी के साथ आयोजन के तारीखों की घोषणा की गई।

-

डब्लूसीसी 2023 के लोगो और थीम – “सर्कुलर अर्थव्यवस्था और रीजेनरेटिव कृषि के माध्यम से सस्टेनेबिलिटी” को जारी करने के अवसर पर कर्नाटक सरकार के वाणिज्य और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव, डॉ. एस. सेल्वकुमार, आईएएस ने कहा कि, “कर्नाटक निर्विवाद रूप से भारत की कॉफ़ी राजधानी है। इस राज्य में दुनिया की कुछ सबसे बेहतरीन कॉफ़ी के उत्पादन की एक समृद्ध विरासत है। कॉफ़ी के सम्पूर्ण वैल्यू चेन में – बीज से लेकर उपकरण निर्माता कंपनियों के कप, कॉफ़ी बनाने वाली मशीनों, घुलनशील कॉफ़ी ब्रैंड्स और कैफ़े चेन्स तक – निवेश के बेशुमार अवसर मौजूद हैं। इससे खेतों से लेकर कैफ़े तक हमारी प्रतिभा के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। इस प्रकार, इस आयोजन का मेजबान राज्य होना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है।”

Almora News : बीजेपी नेता दिनेश गैडा की माता का हाल जानने, बेस चिकित्सालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी

भारतीय कॉफ़ी बोर्ड के सीईओ और सचिव, डॉ. के.जी.जगदीश, आईएएस ने भारत के नंबर वन डबल्स टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्री रोहण बोपन्ना को डब्लूसीसी 2023 का ब्रैंड एम्बेसडर घोषित किया है। डॉ. के.जी.जगदीश ने कहा कि, “डब्लूसीसी 2023 एशिया में पहली बार आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मलेन से निश्चित ही भारत में कॉफ़ी के किसानों को अत्यंत लाभ होगा। इससे वैश्विक मंच पर भारत की कॉफ़ी को बढ़ावा मिलेगा इन किसानों के लिए नए अवसर और बाज़ार उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, सम्मलेन में वैश्विक वक्ता सर्कुलर इकॉनमी एवं रीजेनरेटिव कृषि से जुड़ी समस्याओं पर अपने विचार रखेंगे। कुल मिलाकर, डब्लूसीसी 2023 में वैश्विक कॉफ़ी क्षेत्र के लिए और विशेषकर भारतीय कॉफ़ी उद्योग के लिए ग्रोथ और सस्टेनेबल कार्यपद्धतियों को प्रोत्साहन की अपार संभावना है। सस्थ ही, इस सम्मलेन से पूरे विश्व को कॉफ़ी की समृद्ध विरासत देखने का मौक़ा मिलेगा।”

डब्लूसीसी 2023 का ब्रांड एम्बेसडर बनने पर श्री रोहण बोपन्ना ने कहा कि, “मेरा जीवन एक कॉफ़ी उत्पादक का पुत्र और एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी होने का अद्वितीय मिश्रण है। कूर्ग के कॉफ़ी बागानों की मनोरन सुन्दरता के बीच पलने-बढ़ने के कारण मुझे कॉफ़ी के साथ गहरा लगाव के साथ-साथ अपने टेनिस करियर को आगे बढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुझे इन दो दुनिया के सामंजस्य का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व होता है। मुझे प्रतिष्ठित डब्लूसीसी से जुड़ कर रोमांच और गर्व हो रहा है। चूँकि भारत खुद को एक फलते-फूलते कॉफ़ी गंतव्य के रूप में स्थापित कर रहा है, इस आयोजन से हमारे तेजी से विस्तृत हो रहे कॉफ़ी उद्योग में वृद्धि और सहयोग को प्रोत्साहन मिलने की भारी संभावना है।”

एमएम ऐक्टिव साई-टेक कम्युनिकेशंस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और डब्लूसीसी 2023 के क्यूरेटर्स, श्री जगदीश पाटनकर ने सम्मलेन के विविध अवयवों को प्रस्तुत किया। उनहोंने बताया कि इस दौरान सम्मलेन, कौशल-निर्माण कार्यशालायें, सीईओ और ग्लोबल लीडर फोरम, उत्पादक सम्मलेन, प्रतियोगिता और पुरस्कार, बागान भ्रमण, सांस्कृतिक संध्यायें, क्रेता-विक्रेता मीटिंग और बी2बी बैठक जैसे कार्यक्रम होंगे। ये सभी कार्यक्रम भाग लेने वालों के लिए व्यापक एवं ज्ञानवर्द्धक अनुभव प्रदान करने की संभावना से भरे हैं और इनसे डब्लूसीसी 2023 एक प्रभावपूर्ण तथा यादगार वैश्विक कॉफ़ी सम्मलेन एवं प्रदर्शनी साबित होगा।

इस घोषणा के अवसर पर कॉन्टिनेंटल कॉफ़ी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चल्ला श्रीसंत, टाटा कॉफ़ी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ चाको पुरक्कल थॉमस, एसएलएन कॉफ़ी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक श्री एन. सतप्पन तथा नेस्ले इंडिया लिमिटेड के कॉफ़ी एवं बेवरीज व्यवसाय दक्षिण एशिया क्षेत्र के निदेशक श्री सुनयन मित्रा कुछ प्रमुख प्रायोजक प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

डब्लूसीसी 2023 में सहभागियों का एक प्रभावशाली समूह भाग लेगा, जिसमें आईसीओ के सदस्य देशों के प्रतिनिधि, कॉफ़ी उत्पादक, कॉफ़ी रोस्टर्स, कॉफ़ी उपचारक, फार्म टू कप उद्योग, होरेका (होटल, रेस्त्राँ और कैफ़े संचालक), कैफ़े स्वामी, कॉफ़ी राष्ट्र, नीति निर्माता, स्टार्ट-अप कंपनियाँ, आरऐंडडी तथा स्टूडेंट्स सम्मिलित हैं।

Tags: 5th World Coffee Conference (WCC) 2023WWC

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

Dehradun news : Aanchal Dairy ने किया टोन्ड मिल्क, मसाला छाछ, मीठी लस्सी का उद्घाटन, ये रहेगी कीमत।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved