Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पंतनगर विश्वविद्यालय में 58वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

by Rajendra Joshi
April 12, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर। 12 अप्रैल 2026। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर की 58वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 9 से 11 अप्रैल, 2026 तक विश्वविद्यालय के स्टीवेन्सन स्टेडियम में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात् विश्वविद्यालय ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट में प्रतिभागी छात्रावासों के दलों से सलामी ली। मार्च पास्ट में पंतनगर शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने बैण्ड दल द्वारा नेतृत्व किया गया तथा उनके पीछे एनसीसी कैडेट्स एवं विभिन्न छात्रावासो की टीमें ने मार्च पास्ट किया। विश्वविद्यालय के छात्र अली रहमान एवं अनुप्रिया आर्या ने समस्त प्रतिभागियों को खेल नियमों के साथ प्रतिभाग करने की शपथ दिलायी। कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान ने वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा कर खेलों के प्रतीक मशाल को प्रज्वलित कर छात्र अली रहमान एवं अनुप्रिया आर्या को मशाल प्रदर्शित करने हेतु थमाई। कुलपति ने आयोजकों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कर खेल-कूद प्रतियोगिता की सोविनियर का विमोचन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।


मार्च पास्ट में महिला वर्ग में सरस्वती भवन को प्रथम, अम्बेडकर भवन को द्वितीय, गंगोत्री भवन एवं सुभाष भवन को तृतीय तथा पुरुष वर्ग में शिवालिक भवन को प्रथम, चितरंजन भवन को द्वितीय, पंत भवन को तृतीय घोषित किया गया तथा नये छात्रावास आचार्य भवन एवं जनरल विपिन रावत छात्रावास को भी उत्तम मार्च पास्ट के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया, मार्च पास्ट निर्णायक एन.सी.सी. एयरविंग के अधिकारी थे।


तीन-दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 23 छात्रावासों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग की 18 प्रतिस्पर्धाओं में 193 एवं महिला वर्ग की 13 स्पर्धाओं में 139 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में एस.जे. भवन ने 50 अंक अर्जित कर टीम चैम्पियनशिप एवं वी.एस. भवन ने 27 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में मंदाकिनी भवन ने 37 अंक अर्जित टीम चैम्पियनशिप एवं सरस्वती भवन ने 35 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कु. ज्योति एवं कु. प्रेरना तथा पुरूष वर्ग में विशाल राज एवं विशाल तोमर सर्वाेत्तम एथलीट रहे।


समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान द्वारा समस्त प्रतिभागियों, आयोजको एवं संचालको का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ प्रेरित किया तथा अपने आर्शीवचनों से अभिसिंचित किया। कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान एवं कुलसचिव डा. दीपा विनय द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।


अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. आनन्द सिंह जीना द्वारा मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान, कुलसचिव, डा. दीपा विनय, समस्त अधिष्ठाता एवं निदेशकों सहित उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात् एथलेटिक्स के स्टाफ काउंसलर डा. ए.पी. सिंह द्वारा उक्त प्रतियोगिता की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी।


एथलेटिक मीट के आयोजक सचिव डा. जी.एस. बोहरा द्वारा मुख्य अतिथि कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान, कुलसचिव डा. दीपा विनय, समस्त अधिष्ठाताओं, निदेशकों तथा विभिन्न संचालन मण्डल के सभी सदस्यों तथा क्रीड़ा स्टाफ काउन्सलरों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।


विश्वविद्यालय में 58वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. आनन्द सिंह जीना के मार्गदर्शन में प्रभारी शारीरिक शिक्षा डा. जी.एस. बोहरा, डा. पूनम त्यागी, डा. एच.एस. पपोला, डा. भाष्कर तिवारी, डा. रीतिका भट्ट, डा. ए.पी. सिंह, स्टाफ स्पोर्ट्स के सदस्यों एवं शारीरिक शिक्षा अनुभाग के कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित किया गया।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved