Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

यहां चीख-पुकार करते हुए बेहोश हो गए 24 स्कूली बच्चे

by Rajendra Joshi
December 29, 2022
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड के चम्पावत जिले के दूरस्थ रीठा साहिब जीआईसी में दो दिनों से छात्र व छात्राएं सामूहिक रूप से बेहोश हो रहीं हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि मास हिस्टीरिया से बच्चों मेंइस प्रकार की प्रवृत्ति आ रही है। हालांकि शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से स्कूल में जाकर छात्रों की काउंसिलिंग की मांग की है।मंगलवार से स्कूल में तीन छात्रों समेत 24 छात्राओं के बेहोश होने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद बुधवार को भी पांच छात्राएं चीखने- चिल्लाने के बाद अजीब सा बर्ताव करने लगीं। इन दो दिनों में स्कूल में अलग-अलग कक्षाओं की 26 छात्राएं और तीन छात्र अचेत हुए हैं। पूर्व बीडीसी सदस्य कुंदन सिंह बोहरा ने बताया कि मंगलवार को इंटरवल के बाद नौंवी से इंटर तक की 24 छात्राएं चिल्लाने और रोने लगीं।

-

स्कूल के स्टाफ ने अचेत हुईं छात्राओं को जब पानी पिलाया। तब जाकर वे होश में आईं। बुधवार को पांच छात्राएं फिर बेहाशी की हालत में चली गई। इससे स्कूल का स्टॉफ भी घबरा गया। इससे पूर्व जीआईसी रमक और पाटी के स्कूल में ऐसे ही मामले सामने आ चुके हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक मास हिस्टीरिया के लक्षणों से इस प्रकार की बेहोशी आ जाती है।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से स्कूल में जाकर सभी बच्चों की गंभीरता से काउंसिलिंग करने का अनुरोध किया है।सीईओ जितेंद्र सक्सेना ने कहा है कि रीठा साहिब जीआईसी में दो दिन में 29 छात्राओं और तीन छात्रों को दौरे पड़े हैं। ये दौरे हिस्टीरिया जैसे हैं।

छात्र-छात्राओं को समझाने के अलावा काउंसलिंग और इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया गया है। वहीं सीएमओ डॉ.केके अग्रवाल ने कहा है कि रीठा साहिब के जीआईसी में छात्राओं के अलावा कुछ छात्रों में हिस्टीरिया की शिकायत मिली है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को स्कूल में काउंसलिंग के लिए भेजा जाएगा।

Tags: big breakingbreaking newsNews Uttarakhand

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

खेलने कूदने की उम्र में मानवेंद्र लिखते हैं कहानी लघुकथा और साहित्य

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved