Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल केदारनाथ धाम को हुआ प्रस्थान

by Rajendra Joshi
April 18, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

उखीमठ। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देश पर 18 सदस्यीय अग्रिम दल आज शुक्रवार को सहायक अभियंता/ प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली के नेतृत्व में पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुआ। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम में मंदिर के बाहरी परिसर में आवश्यकीय मरम्मत कार्य, विद्युत, जलापूर्ति, रंग-रोगंन सोंदर्यीकरण,तथा दर्शन पंक्ति में सुधारीकरण, रैन शैल्टर आदि कार्य सुनिश्चित करेगा ।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि केदारनाथ धाम को रवाना हुए अग्रिम दल में अभियंता, वर्क सुपरवाइजर,भंडार प्रभारी, विद्युत कर्मी, प्लंबर, स्वयं सेवक, स्वच्छक, बेलदार एवं मजदूर शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 2 मई को खुल रहे है श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली 28अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से धाम को प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न पड़ावों से होकर 1 मई शायंकाल को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी इस संबंध में बीकेटीसी की ओर से तैयारियां चल रही है इसी क्रम में 7 अप्रैल को मंदिर समिति का अग्रिम दल बदरीनाथ धाम पहुंच गया था।

-

आज केदारनाथ धाम प्रस्थान हुए अग्रिम दल में सहायक अभियंता /प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली,वैद्य लोकेन्द्र रूवाड़ी, भंडार प्रभारी उमेश शुक्ला, अवर अभियंता विपिन कुमार, विद्युत कर्मी जगमोहन पंवार,नवीन बर्त्वाल, सुपरवाइजर किशोर कन्हैया, स्वयंसेवक भोला कुंवर,आलोक बजवाल,दीपक सिंह राणा सौरभ सिंह,अनिल पवांर
विनोद कोटवाल,देवेश सिंह, अनूप सिंह, बेलदार ठयाडे साही,स्वच्छक श्रीकान्त, मल्लू आदि शामिल है।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में अग्रिम दल रवाना होते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/प्रभारी अधिकारी केदारनाथ यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे जबकि अग्रिम दल के गौरीकुंड पहुंचने पर प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी ने दल का स्वागत किया इसके बाद अग्रिम दल माता गौरी मंदिर में दर्शन के बाद पैदल मार्ग से श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुआ देर शाम तक अग्रिम दल केदारनाथ धाम पहुंच जायेगा।

Tags: bktcbreaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

विभागों से आग्रह है कि जरूरत ना पड़े, विधिक बल इस्तेमाल कीः डीएम

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved