Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

18 औषधि निरीक्षक को विभिन्न जनपदों में मिली तैनाती

by Rajendra Joshi
April 4, 2025
in देहरादून
0
Cabinet Minister Dhan Singh Rawat

Cabinet Minister Dhan Singh Rawat

ADVERTISEMENT

औषधि प्रशासन विभाग ने जारी किया तैनाती आदेश

देहरादून, 04 अप्रैल 2025 | खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को राज्य लोक सेवा आयोग से मिले डेढ़ दर्जन औषधि निरीक्षकों को पहली तैनाती दे दी गई है। इस संबंध में विभागीय आयुक्त द्वारा आदेश जारी कर दिये हैं, जिसमें नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को विभिन्न जनपद आवंटित किये गये हैं।

खाद्य सरंक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ताजबर सिंह ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 18 औषधि निरीक्षकों को प्रथम तैनाती दे दी है। जिसके आदेश जारी कर दिये हैं। उन्होंने बताया कि नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती दी गई है।

जिसमें निधि शर्मा व शुभम कोटनाला को ऊधमसिंह नगर, विनोद जगूड़ी व निधि रतूड़ी को देहरादून, हार्दिक भट्ट को चमोली, अर्चना उप्पल को नैनीताल, सीमा बिष्ट चौहान को पौड़ी, मेघा व हरीश सिंह को हरिद्वार, अमित कुमार आजाद को रूद्रप्रयाग, ऋषभ धामा को टिहरी, पंकज पंत को पिथौरागढ़, पूजा रानी को बागेश्वर, पूजा जोशी को अल्मोड़ा, हर्षिता को चम्पावत तथा मौ0 ताजिम को उत्तरकाशी जनपद आंवटित किया गया। इसी प्रकार गौरी कुकरेती व निशा रावत को एफडीए मुख्यालय में तैनाती दी गई है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को तत्काल अपनी तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। ये भी औषधि निरीक्षक अपनी-अपनी तैनाती तिथि से दो वर्ष तक परिवीक्षा अवधि में रहेंगे।


लोक सेवा आयोग से चयनित 18 औषधि निरीक्षकों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती दे दी गई है। औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति से विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी साथ ही दवा निर्माण एवं विक्रय प्रणाली में पारदर्शिता बनाये रखने में मदद मिलेगी। सभी नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

Tags: breaking newsdhan singh rawatlatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नींबूवाला में विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved