Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जनता दरबार में सुनी गई 124 समस्याएं, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

by Rajendra Joshi
March 24, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • असहाय बेटियों की पढ़ाई रहेगी जारी, नंदा सुनंदा से मिलेगी आर्थिक सहायता।
  • जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता -एडीएम।

अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायत और समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान फरियादियों ने 124 समस्याएं दर्ज की। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। फरियादियों ने सड़क, पेयजल, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, विद्युत, एमडीडीए, नगर निगम, आर्थिक सहायता, भूमि विवाद, नंदा सुनंदा योजना से लाभान्वित करने से संबंधित प्राप्त हुई। अपर जिलाधिकारी ने जन सुनवाई में एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए।

-

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने क्षेत्रान्तर्गत अम्नीवाला, शुकलापुर, लक्ष्मीपुर, चायबाग अमनीवाला, ठाकुरपुर में रास्ते का अधिकांश क्षेत्र में जंगल होने से अंधेरे की समस्या को दूर करने हेतु सोलर लाइट लगाने की मांग पर अपर जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी उरेडा को मौका मुआयना करते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। ग्राम विलासपुर के समस्त ग्राम वासियों ने बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए पार्क बनाने की मांग पर एमडीडीए को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सैनिक महिमा रेजीडन्सी वेलफियर के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पावंटा साहिब बल्लूपुर के निर्माणाधीन हाईवे से केहरीगांव, सैनिक कॉलोनी एवं महिला एनक्लेव को एनएच की सर्विस लेन से कनेक्टिविटी दिलाने की मांग रखी। सुमनपुरी निवासी प्रभु सिंह ने ग्राम म्यूॅडा, विकास खंड चकराता में नहर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग पर अधिशासी अभियंता सिंचाई को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ओली के समस्त ग्रामवासियों ने ओली को पृथक राजस्व ग्राम गठित करने पर एसडीएम को अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने विकासनगर केदारवाला चौक से सुलेमान तक सड़क व नाली निर्माण तथा अवैध कब्जा हटाने की मांग रखी।

जन सुनवाई में अधोईवाला निवासी मंजू ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाल देते हुए पुत्री को मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना से लाभान्वित करने और विश्व भारती जनसेवा संस्थान के आरसी पाल ने सहारा से पीडित जमाकर्ताओं को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कारगी निवासी गंगादास, बाबूगढ़ निवासी कन्नी देवी, चकशाह नगर निवासी सुनील वर्मा, नवादा निवासी रमेश चन्द्र आदि ने निजी भूमि पर कब्जा हटावाने के लिए गुहार लगाई। सुमित डंगवाल, सुनीता कण्डारी ने आर्थिक सहायता के लिए और प्रर्मिला देवी, विजय लाल ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति बताते हुए अपनी पुत्री को नंदा सुनंदा योजना से लाभान्वित करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जनता सुनवाई के दौरान सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Tags: DM dehradun

Related Posts

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

Load More
Next Post
-

जनभागीदारी से टीबी मुक्त होगा उत्तराखंड: डॉ धन सिंह रावत

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved