Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का समापन, पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समारोह

by Rajendra Joshi
March 16, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर। चार दिवसीय 119वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का समापन गांधी हॉल में आयोजित समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि किसानों, वैज्ञानिकों और छात्रों के बीच संवाद से ही कृषि का विकास संभव है और नई तकनीक अपनाकर ही किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय लगातार किसानों को उन्नत बीज, नई तकनीक और आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए वैज्ञानिक खेती अपनाना समय की आवश्यकता है।

निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि मेले में लगभग 416 स्टॉल लगाए गए, जबकि 21 हजार से अधिक किसानों, विद्यार्थियों और आगंतुकों ने मेले का भ्रमण किया। मेले के दौरान लगभग 50 लाख रुपये के बीज, पौधे और कृषि साहित्य की बिक्री हुई।

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए मैसर्स ए.एच. एसोसिएट्स, काशीपुर तथा सर्वोत्तम स्टॉल के लिए मैसर्स जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज, रुद्रपुर को सम्मानित किया गया। महिला क्लब पंतनगर को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया।

उद्यान प्रदर्शनी, पशु प्रदर्शनी तथा अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों, स्वयं सहायता समूहों और विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में निदेशक शोध डॉ. एस.के. वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

मेडिकल कॉलेज उत्पीड़न केस पहुंचा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, फ्री स्माइल फाउंडेशन ने उठाई आवाज

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved