Retail
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
New Logo Copy 2 1
No Result
View All Result

अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाये जाने के लिये महिला प्रदेश अध्यक्ष ने सिर मुडवाया

by Mukesh Joshi
September 21, 2023
in देहरादून
0
-

देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में राज्य व केन्द्र सरकार के नीतियों के खिलाफ सैकडों महिला कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया। इस असवर पर रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पाटर्ी्र उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग लगातार राज्य व केन्द्र सरकार से करती आ रही है परन्तु आजतक उनके परिवार को न्याय नही मिल पाया है। उन्होंने कहा मणीपुर में जिस तरह से महिलाओं को सरकार के नाक के नीचे निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया यह देश को शर्मशार करने वाला काण्ड था, परन्तु आज तक उन महिलाओं को न्याय नही मिल पाया है। उन्होंने कहा राज्य में भर्ती घोटाला जिसमें भाजपा के नेता स्वयं संलिप्त रहे हैं, महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता भण्डारी काण्ड में वीआईपी का नाम अभीतक उजागर नही हो पाया, सरकार की लचर व्यवस्था के कारण डेंगू महामारी का प्रकोप लगातार बढ रहा है। केन्द्र सरकार ने अग्निवीर भर्ती जैसी योजना लाकर देश के युवाओं के साथ धोखा कर छलने का काम किया है। उन्होंनेे राज्य के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के जनविरोधी नीतियों खिलाफ सड़कों में उतरकर आन्दोलन करें ताकि देश व राज्य में हो रहे अत्याचार का बदला लिया जा सके। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अंकिता हत्याकाण्ड मानवता के लिए शर्मसार करने वाला तथा देवभूमि उत्तराखण्ड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना है जिसके लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए जिससे ऐसा अपराध करने वालों को सबक मिल सके। करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता भण्डारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना के उपरान्त सरकार द्वारा रातोंरात सबूत नष्ट करने का काम किया गया उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रिसॉर्ट पर बुल्डोजर फिराने के आदेशों से इनकार किया जा रहा है तथा भाजपा सरकार सबूत नष्ट करने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य आपराधिक घटना में शामिल सभी लोगों के नामों का खुलासा होना चाहिए जिसके लिए कांग्रेस पार्टी इस जघन्य हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती आ रही है। परन्तु सरकार अपने लोगों के बचाने के लिए सीबीआई जॉच करने से कतरा रही है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश के उत्थान के लिए काम किया है और करती रहेगी। उन्होंने कहा आज भी कांग्रेस पार्टी अपनी उन्हीं गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करती आ रही है। देश को आजाद कराने के बाद  कांग्रेस पार्टी ने पं0 जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व से शुरू कर सत्ता के लगभग 50 वर्षों के सफर में भारत वर्ष को दुनियां के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है परन्तु आज सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म संभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन जी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में उसका डटकर मुकाबला करना हैै। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था नाम चीज नही है जहॉ तहॉ आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार किये जा रहे हैं और उन्हें न्याय दिये जाने के बजाय उनका और अधिक उत्पीड़न किया जा रहा है। राज्य सरकार विकास के नाम पर डुगडुगी पीट रही है परन्तु विकास कहीं दिख नही रहा है। उन्होंने कहा सरकार के नाक के नीचे राजधानी देहरादून के सड़कों पर एक-एक फीट के गड्डे देखे जा सकते हैं। आये दिन रोज कोई ना कोई घटना हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश की सार्वजनिक सम्पत्यिों को बेचकर अपने चहेते लोगों को बॉट दिये है। 

इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जहॉ-तहॉ परेशान किया जा रहा है जिसे वर्दास्त नही किया जायेगा। यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अन्याय किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक मजबूती के साथ लड़ने का काम करेगी। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा देश की जनता के सामने आ चुका हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को ठगने और छलने का काम किया है। इसका बदला देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देगी। भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला एवं महामंत्री शिवानी थपलियाल मिश्रा ने अंकिता भण्डारी को न्याया दिये जाने हेतु अपना सिर मुडवाकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा सभी महिला प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले जाया गया।

 प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक संजीव आर्य, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर ंिसह गोगी, मीना रावत, नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल, प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल उर्मिला थापा, दर्शन लाल, मोहित उनियाल, सुशीला बेलवाल, उषा रावत, अनुराधा तिवाड़ी, कमजीत कौर, पूनम कैन्यूरा, रेनू नेगी, इन्दू पंवार, अन्जू मिश्रा, संतोष चौहान, अल्का लाम्बा, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीलम रावत, अंशुल त्यागी, किशोरी देवी, रेखा सोनकर, मीना शर्मा, पूनम ंिसह, मुन्नी बिष्ट, आशा रावत, रेखा ढींगरा, तनिषा रावत, कविता माही, कैलाशी देवी, शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, मुकेश नेगी, प्रदीप थपलियाल, महन्त विनय सारस्वत, आदि सैकड़ों महिलायें उपस्थित थे।

Tags: breaking news

Related Posts

-
देहरादून

खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

-
देहरादून

महिला आयोग को कोई हल्के में न ले, निर्देशों पर लापरवाही हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई : कुसुम कंडवाल

File Photo- Minister Ganesh joshi
देहरादून

PMGSY-I के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

Satpal maharaj 02
देहरादून

नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत: महाराज

Load More
Next Post
-

पर्वतारोहण अभियान माउंट थेलू का आयोजन

Screenshot 2026 03 05 172240
https://youtu.be/Kdwzmnon_Jc

Web Stories

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024
उत्तराखण्ड : आज के सभी प्रमुख समाचार।
उत्तराखण्ड : आज के सभी प्रमुख समाचार।
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024उत्तराखण्ड : आज के सभी प्रमुख समाचार।