Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

16 वर्षीय नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म तो महिला आयोग ने उठाया कड़ा कदम 2 और मामलों में लिया संज्ञान

by Rajendra Joshi
January 19, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

रायपुर क्षेत्र के निवासी एक हैवान पिता द्वारा पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से शराब के नशे में दुष्कर्म के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण की घोर निंदा की है तथा उन्होंने इस मामले में एसएसपी देहरादून से बात करते हुए कहा कि ऐसी हैवानियत भरे व्यक्ति के विरुद्ध कठोर से कठोर – कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। यह बहुत ही शर्मनाक मामला है, यह अत्यंत चिंता का विषय है कि यदि बेटी अपने ही पिता से सुरक्षित नहीं रहेगी तो समाज में किस प्रकार वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगी। शराब व नशा आज परिवारों के नाश का कारण बन रहा है, इंसानियत तार तार हो रही है। एक तरफ वह परिवार की बेटियों का शोषण कर रहा है वहीं दूसरी और वो आरोपी, अपनी पत्नी पर हाथ उठा रहा है उसके साथ मारपीट कर रहा है। राज्य महिला आयोग इसकी कड़ी निंदा करता है तथा आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करता है ।

-

साथ ही आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा है कि महिला आयोग पीड़िता व उसके परिवार से मुलाकात कर उक्त पीड़िता व उसकी मां की काउंसलिंग कराएगा तथा उसे जल्द न्याय मिले उसके लिए तत्परता से उसके साथ है।

आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने 2 और मामलों में संज्ञान लिया है।

  1. ऋषिकेश के हरिपुरकला ग्रामसभा की 17 वर्षीय नाबालिक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में परिवार से पूछताछ व जांच के लिए निर्देशित किया है
  2. देहरादून के बंजारावाला की राजेश्वरी कॉलोनी में फौजी पिता द्वारा अपनी ढाई साल की बेटी को पीट कर मारने के मामलें में भी आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है
  3. उन्होंने कहा कि इस नशे के चलते आज दो बड़ी घटनाएं सामने आई है एक ओर पिता अपनी बेटी से दुष्कर्म कर रहा है एक ओर पिता अपनी ढाई वर्षीय बेटी को पीट पीट कर मार डालता है जो कि अत्यन्त दुखद है।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सभी महिलाओं को कहा है कि वो ऐसे मामलों से निपटने के लिए तैयार रहे और सरकार व प्रशासन द्वारा विभिन्न आवश्यक सेवा के नम्बर अपने फोन में सेव रखे तथा पुलिस विभाग के गौरा शक्ति ऐप, द्रुत ऐप तथा राज्य महिला आयोग के मोबाइल नंबर 8126774374, महिला हेल्पलाइन 1090/1091या 112 आदि पर शिकायत कर सकती है।

Tags: आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

बाजपुर में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved