Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

वायरल वीडियो पर महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, मामले में दिये जांच व कार्यवाही के निर्देश

by Rajendra Joshi
January 13, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

सोशियल मीडिया पर तेजी से प्रसारित/ वायरल हो रही वीडियो https://www.facebook.com/share/v/o65XnMK8afEj3Pzj/?mibextid=ng2Npd पर महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने लिया संज्ञान लिया है जिसमें एक किशोरी द्वारा अपनी मां के विरुद्ध बयान दिए जा रहे हैं तथा उक्त वीडियो में यह प्रदर्शित हो रहा है कि महिला के पति ने भी उक्त महिला से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली है वीडियो के द्वारा यह मामला जानकारी में आया है की जिला चमोली के कर्णप्रयाग ब्लॉक के ग्राम गवनी में रहने व्यक्ति की पत्नी भागीरथी रावत का जनपद पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी में रहने वाले व्यक्ति वीरेन्द्र सिंह रावत का अवैध सम्बन्ध चल रहा था इस मामले में गवनी निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी व वीरेन्द्र सिंह बिष्ट से परेशान होकर आत्महत्या कर ली गई है तथा उक्त महिला के द्वारा के परिवार के लोगों तथा अपनी बेटियों को भी डराया धमकाया जा रहा है। मामले के संज्ञान में आते ही मामले में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रकरण प्रकाश में आने पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी व एसएसपी चमोली तथा जिलाधिकारी व एसएसपी पौड़ी को वीडियो भेज कर मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जांच के लिए निर्देशित किया है साथ ही उन्होंने डीआईजी पी रेणुका से वार्ता करते हुए मामले की सत्यता को जल्द सामने लाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा है कि यदि आत्महत्या की वजह उसकी पत्नी व प्रकरण में संलिप्त पुरुष है तो मामले में गम्भीरता से अति शीघ्र आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।

वहीं उन्होंने कहा कि यदि यह मामला सत्य है तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है देवभूमि उत्तराखंड में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग परिवारों को जोड़ने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है ऐसे में यदि इस प्रकार का मामला सामने आता है तो उत्तराखंड राज्य महिला आयोग कैसे दुराचारियों के विरुद्ध सख्ताई से कड़ी कार्यवाही कराएगा । और यदि कोई भी परिवार ऐसे किसी मामले से जूझ रहा है तो वह राज्य महिला आयोग में आने के लिए स्वतंत्र है उन परिवारों की काउंसलिंग कराकर उनके आपसी सुलह बनाई जाएगी और परिवार को बिगाड़ने या तोड़ने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Tags: breaking newsमहिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंदिरों में श्रमदान के आव्हान के तहत काली माता मंदिर प्रांगण की साफ सफाई करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved