Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राजनैतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए कांग्रेस नेत्रियों का मुंडन दुर्भाग्यपूर्ण: चौहान

by Rajendra Joshi
September 21, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून 21 सितंबर। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कॉंग्रेस नेत्रियों द्धारा राजनैतिक उद्देश्यों  की पूर्ति के लिए मुंडन करवाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसे  मातृत्व की भावना और सनातनी संस्कृति का अपमान बताया है। उन्होंने इस पर सख्त आपति जताते हुए इसे अंकिता मर्डर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर कॉंग्रेस महिला नेताओं की मीडिया सुर्खियां बनने की आपसी खींचतान का नतीजा बताया।

 चौहान ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में ऐसे प्रयास की कड़ी  आलोचना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी के साथ हुए इस दुखद प्रकरण को लेकर कांग्रेस शुरुआत से ही झूठ व भ्रम फैलाने और प्रदेश की छवि खराब करने की साज़िशों में लगी है। उसके द्धारा लगातार इस संवेदनशील मुद्दे पर विभिन्न राजनैतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पीड़ित परिजनों एवं जनता की भावनाओं के अपमान का प्रयास किया जाता रहा है | इससे पूर्व इन्होने पौड़ी लोकसभा में न्याय यात्रा भी निकाली जिसे जनता ने सिरे से नकार दिया गया, जिससे बौखलाकर उनके  नेता  गढ़वाल और उत्तराखंड के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी करते रहे।| सनातनी संस्कृति और उससे पहचाने जाने वाले देवभूमि जैसे राज्यों के अपमान की कोंग्रेसी नीति का ही नतीजा है कि बिना सोचे विचारे, इनकी पार्टी की प्रवक्ताओं एवं महिला नेत्रियों में हर कीमत पर अखबारों में छपने और मीडिया में दिखने की होड मची है। उन्हे न अंकिता के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का दुख है, न उसके परिजनों के घावों को कुरेदने अथवा  प्रदेश की जनभावनाओं को आहत करने का ही दुख है।  कांग्रेस की नज़र में राजनीति के आगे न पीड़ित परिवार व जन भावनाओं की अहमियत है और न ही सनातनी संस्कृति का महत्व है या स्त्रीत्व के सम्मान का महत्व है। 

 श्री चौहान ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में स्त्री के केशों को स्त्रीत्व और उसके सम्मान का प्रतीक माना जाता है और उसे उतरवाने की अनुमति कुछ विशेष मामलों में सिर्फ और सिर्फ सन्यास के समय और तिरुपति बालाजी मंदिर में होती है। लेकिन कोंग्रेस नेत्रियों ने राजनैतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इस  नीति विरुद्ध जाकर समस्त देवभूमि की महिलाओं को अपमानित करने का प्रयास किया है। उन्होने ज़ोर देते हुए कहा कि इस पूरी घटना की एसआईटी जांच से माननीय न्यायालय पूरी तरह संतुष्ट है और अब तक की पुलिस और न्यायिक कार्यवाही को लेकर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया है।

 उन्होंने कहा कि इस तरह के क्रियाकलाप उन्हे सुर्खियां दिला सकती है, लेकिन कांग्रेस को न इससे लाभ होने वाला और जनता उसकी नीयत को भली भाँति समझ चुकी है और उसे इसका खामियाजा भुगतना  होगा।

Tags: breaking news

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

महिला आरक्षण लागू को लेकर कॉंग्रेस पर पलटवार

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved