Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राजकीय इण्टर कालेज, डोभालवाला में छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण करते मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
January 17, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

देहरादून, 17 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजकीय इण्टर कालेज, डोभालवाला में पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से सीएसआर के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विद्यालय के कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के छात्र छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए।

-

मंत्री जोशी ने अपने संबोधन में कहा की यह विद्यालय मेरे गृह क्षेत्र का है और समय समय पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जो भी आग्रह किया जाता है उससे मैं पूर्ण करने का हर समय प्रयास करता हूं। मंत्री ने कहा की किसी भी समाज की ताकत का आकलन धन दौलत से नहीं बल्कि इस बात से है कि वहां के कितने लोग शिक्षित हैं। उन्होंने कहा शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा और शारीरिक शिक्षा का होना भी बेहद जरूरी है। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। देश में शिक्षा नीति लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा प्रदेश में शिक्षा को और बेहतर करने के लिए अटल आदर्श विद्यालय स्थापित किए गए हैं ।

-

मंत्री जोशी ने कहा आधुनिक दौर में शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों मैं कंप्यूटर इंटरनेट इत्यादि की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने ठंड के मौसम में गर्म स्वेटर विद्यालय के छात्रों को वितरण के लिए पीएनबी के इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि इस विद्यालय के लिए जो भी जरुरते है वह समय समय पर पूरा किया गया है ओर आगे भी अगर आवश्यकता होगी उसे भी पूरा किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा मंत्री जोशी से विद्यालय के लिए 10 कंप्यूटर की मांग की जिसपर मंत्री जोशी ने शीघ्र ही विद्यालय में कंप्यूटर देने की बात कही।

-

इस अवसर पर एजीएम पीएनबी बैंक अजीत उपाध्याय, मुख्य प्रबंधक सरवेश भारनावड़ी, अलका अशुपम, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, मोहन बहुगुणा, प्रमोद जुयाल, प्रदीप रावत, पार्षद सतेंद्र नाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: अलका अशुपमएजीएम पीएनबी बैंक अजीत उपाध्यायकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीरपार्षद सतेंद्र नाथप्रदीप रावतप्रमोद जुयालमुख्य प्रबंधक सरवेश भारनावड़ीमोहन बहुगुणा

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

प्रदेश में निशुल्क वितरित होंगे शीतकालीन फल पौंध: उद्यान मंत्री

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved