Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिऐशन को 5-5 लाख देंगे खेल मंत्री और कृषि मंत्री।

by Rajendra Joshi
June 5, 2022
in खेल
0
ADVERTISEMENT

Sports Minister and Agriculture Minister will give 5-5 lakhs to Devbhoomi Gold Cup Cricket Association.

38वीं गोल्ड कप क्रिकेट के फाइनल विजेताओं को ट्राफी देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 06 जून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिऐशन के तत्वाधान में आयोजित 38वीं गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के उपरांत आयोजित समापन समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ विजेताओं को पुरस्कार राशि तथा ट्राफी भेंट की।

-
38वीं गोल्ड कप क्रिकेट के फाइनल विजेताओं को ट्राफी देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

प्रतियोगिता का फाइनल स्पोर्टिंग क्लब नई दिल्ली द्वारा भारतीय रेलवे की टीम को हरा कर जीता। विजेता टीम को 5 लाख का चैक और ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम को 3 लाख का चैक और ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ द सिरीज रहे रेलवे के शिवम चौधरी को 50 हजार का चैक और ट्रॉफी व फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच रहे दिल्ली के अमन राठी को 10 हजार का चैक और ट्रॉफी भेंट की गई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मैं तो फौज का सिपाही था, अब भाजपा और राज्य सरकार का सिपाही हूं। मुझे जैसा आदेश आप लोग करते हैं मैं उस मोर्चे पर तैनात हो जाता हूं। खेलों को प्रोत्साहित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में फिटनेस और खेलों क़ो बढ़ावा देने के लिए ‘‘खेलो इंडिया, फिट इंडिया’’ का अभियान छेड़ा गया है। जो कि हर उम्र के लोगों और विशेषतौर से युवाओं क़ो अत्यधिक प्रेरित कर रहा है। खेलों और फिटनेस के प्रोत्साहित करने लिए मैं व्यक्तिगत तौर पर एसोसिएशन को 5 लाख रुपए का सहयोग अपनी ओर से देने की घोषणा करता हूं। उन्होंने खेल मंत्री की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि खेल मंत्री का कार्यभार संभालने के उपरांत राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए वह शानदार कार्य कर रही हैं।

-

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, अमिताभ श्रीवास्तव, डीआईजी होमगार्ड, आयोजन समिति के मदन कोली, पीसी वर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

Tags: cabinet minister ganesh joshiDevbhoomi Gold Cup Cricket Associationअमिताभ श्रीवास्तवआयोजन समिति के मदन कोलीएसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोलाकृषि मंत्री गणेश जोशीकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीडीआईजी होमगार्डपीसी वर्मा

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post

पर्यावरण संरक्षण हेतु कला को बढ़ावा ज़रूरी: सतपाल महाराज

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved