Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी ने आज पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के माध्यम से पात्र बच्चों को फंड ट्रांसफर किए।

by Rajendra Joshi
May 30, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Prime Minister Modi today transferred funds to the eligible children through PM Cares for Children scheme.

देहरादून दिनांक 30 मई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को सशक्त बनाने के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के माध्यम से पात्र बच्चों को फंड ट्रांसफर किए। इस योजना के तहत अनाथ बच्चों के बैंक खातों में पीएम केयर्स फंड से छात्रवृत्ति भेजी गई। सरकार ने यह योजना पिछले साल 29 मई को लांच की थी। इसके तहत 11 मार्च, 2020 से 28 फरवरी, 2022 के बीच कोरोना महामारी के चलते अपने माता-पिता, कानूनी अभिभावक, दत्तक माता-पिता या माता या पिता में से किसी एक को खोने वाले बच्चों की मदद की जाती है।

-
आज एनआईसी सभागार देहरादून (NIC Auditorium Dehradun) में पीएम केयर फाॅर चिल्ड्रन योजना के लाभार्थी बच्चों को जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने पासबुक एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने कहा कि पीएम केयर फाॅर चिल्ड्रन योजना के लभार्थियों को माननीय प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप पीएम केयर से आच्छादित सभी बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, छात्रवृत्ति, उच्च कक्षाओं में प्रवेश के लिए किसी प्रकार की असुविधा होने नही दी जाएगी। आज एनआईसी सभागार आराध्या राना, अभिषेक गौड़, प्रिया जोशी, रिया भट्ट, सानवी राना, सम्राज सूद,शौर्य सूद, विवेक भट्ट को पासबुक एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

Prime Minister Modi today transferred funds to the eligible children through PM Cares for Children scheme.

ज्ञातव्य है कि पीएम केयर फाॅर चिल्ड्रन योजना बच्चों को प्रॉफेशनल कोर्स के लिए उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन चाहिए होगा, तो पीएम केयर्स उसमें भी मदद करेगा साथ ही रोजमर्रा की दूसरी जरूरतों के लिए अन्य योजनाओं के माध्यम से उनके लिए 4 हजार रुपए हर महीने की व्यवस्था भी की गई है। ऐसे बच्चे जब अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी करेंगे, तो आगे भविष्य के सपनों के लिए और भी पैसों की जरूरत होगी। इसके लिए 18 से 23 साल के युवाओं को हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा और जब आप 23 साल के होंगे तब 10 लाख रुपये बच्चों को एक साथ मिलेंगे।

-
योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को 20 हजार रुपये की स्कालरशिप दी जाती है। इसके अलावा बच्चों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन पासबुक और हेल्थ कार्ड भी प्रदान किया जाएगा।
एनआईसी सभागार में इस दौरान माननीय महापौर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजानदास, जिला बाल विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा, सहित सामाजिक संस्थााओं के पदाधिकारी, सहित बच्चों के परिजन एवं अधिकारी, कार्मिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: NIC Auditorium DehradunPM Cares for Children schemepm narender modiPrime Minister Modiजिला बाल विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रापीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन पासबुक और हेल्थ कार्डमहापौर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामासहित बच्चों के परिजन एवं अधिकारीसहित सामाजिक संस्थााओं के पदाधिकारीस्थानीय विधायक खजानदास

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

पिथौरागढ़ पहुँचने पर अधिकारियों संग बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved