Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

दून में हुए पिथौरागढ़ के जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया सम्मानित

by Rajendra Joshi
November 21, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

पिथौरागढ। देहरादून में पंचायती राज विभाग उत्तराखंड द्वारा जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया को सामुदायिक पुस्तकालय सहित पंचायतों को सरकार की भूमिका में लाने के लिए आज सम्मानित किया गया। मर्तोलिया ने चार साल के कार्यकाल में जिला पंचायत बोर्ड से सात पुस्तकालयों के लिए 35 लाख रुपए स्वीकृत कराकर लीक से हटकर कार्य कर उत्तराखंड के पंचायतों को एक नयी राह दिखाई गई है। पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित दो प्रशिक्षणों में जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि उत्तराखंड में खड़ंजा, बटिया, सीसी मार्ग पंचायतों की सरकार से लेकर राज्य तथा केंद्र के बजट में दिखता है। सांसद तथा विधायक निधि तो इससे बाहर भी नहीं आ पा रही है। उन्होने इन कार्यो का श्रेय पंचायतीराज उत्तराखंड को दिया। कहा कि इस विभाग के प्रशिक्षणों से उन्होंने जो सीखा उसे 2019 में सदस्य बनने के बाद उसे फील्ड में उतारा।

उन्होंने सामुदायिक पुस्तकालय की अवधारणा पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि यह पुस्तकालय बच्चों को उनके गांव तथा विद्यालय जाकर पुस्तकालय में आने का निमंत्रण देता है। विभिन्न विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को अपनी कक्षा में अच्छे अंक लाने पर सम्मानित भी करता है। वर्ष भर पुस्तकालय को जीवंत रखने के लिए सात पृष्ठों का आधार पत्र भी बनाया गया है। इस पुस्तकालय में केवल सरकारी सेवा ही नहीं स्वरोजगार के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाता है।

उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत को सरकार की भूमिका में लाने के लिए किए गए कार्यों पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके जिला पंचायत वार्ड के ग्राम सभाओं की बैठकों में रेखीय विभाग की शत-प्रतिशत उपस्थिति रहती है। पंचायत को सरकार की भूमिका में लाने के लिए यह आवश्यक है, कि पंचायतें याचक के स्थान पर आदेश देने वाली बने। उन्होंने बताया विद्यालयों में होने वाली चॉकलेट बैठक में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों साथ पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहती है। इन बैठकों के माध्यम से विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न नवाचारों पर स्वयं बातचीत की जाती है। विद्यार्थियों द्वारा अपने विद्यालय तथा ग्राम सभा में स्वंय समस्याओं का चार्ट बनाया जाता है। जिला पंचायत सरमोली के वार्ड में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए पंचायती राज विभाग उत्तराखंड द्वारा आज देहरादून में संस्कृति विभाग के दूरदर्शन केंद्र के निकट स्थित सभागार में संयुक्त निदेशक राजीव त्रिपाठी द्वारा जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक मनोज तिवारी डीपीआरओ मुख्यालय डॉक्टर पूनम पाठक आदि मौजूद रहे। देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी हाल में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जिपंस जगत मर्तोलिया द्वारा दिए गए व्याख्यान के बाद पंचायती राज विभाग की निदेशक निधि यादव ने कहा कि सामुदायिक पुस्तकालय की अवधारणा को उत्तराखंड की अवधारणा बनाने के लिए सभी पंचायत को इससे प्रेरणा लेने के लिए एक विशेष प्लान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में उसी को याद किया जाता है, जो लीक से हटकर कार्य करता है। इसलिए सभी पंचायत को लीक से हटकर इस तरह के कार्य करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायतों को प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। इसके लिए विभाग जिला पंचायत राज अधिकारियों को भी जिम्मेदारी देगा।

Tags: breaking news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

हार के डर से नहीं कराना चाहती है भाजपा सरकार निकायों के चुनाव : मथुरादत्त जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved