Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने श्री बद्री नारायण के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

by Rajendra Joshi
September 19, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

चमोली। बैकुण्ठ धाम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। जनपद के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव द्वारा आज श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सर्वप्रथम महोदया द्वारा श्री बद्री नारायण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया। तदुपरान्त चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा हेतु की गयी पुलिस व्यवस्था की समीक्षा कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया की वर्तमान समय में मौसम ठीक होने के साथ ही यात्रा का द्वितीय चरण शुरू हो गया है, जिसमें अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। अत: सभी को मानसिक एवं शारीरिक तौर पर तैयार रहने हेतु निर्देशित किया गया। श्रद्धालुओं के साथ-साथ विभिन्न महानुभावों के भ्रमण कार्यक्रमों के दृष्टिगत निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, साथ ही श्रद्धालु/पर्यटकों के साथ अतिथि देवो भव: के भाव से आचरण करने एवं मित्रता, सेवा, सुरक्षा के ध्येय को साकार कर चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से विनम्रतापूर्ण व्यवहार करने की हिदायत दी गयी। सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहकर ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मन्दिर परिसर में स्थित होमगार्ड्स हेल्पडेक्स के सम्बन्ध में भी जानकारी लेते हुए उसके अन्तर्गत किये गये कार्य का विवरण चैक किया गया। तत्पश्चात महोदया द्वारा देश के प्रथम गांव माणा में स्थित पुलिस चौकी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान माणा द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा स्थानीय लोगों द्वारा जनपद चमोली की पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्ति हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस गेस्ट हाउस जोशीमठ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद शाह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बद्रीनाथ बृजमोहन राणा, व.उ.नि. लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: breaking news

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

करोड़ों लोगों को प्रेरणा देने का कार्य करेगा ‘अखण्ड दीपक शताब्दी समारोह’ : राज्यपाल

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved