Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

by Rajendra Joshi
May 6, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 06 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने देहरादून स्थित कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में चल रहे कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए तथा जो कार्य अभी लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

-

उन्होंने विशेष रूप से वार्ड-6, दून विहार, बृजलोक कॉलोनी, ग्राम पंचायत सेरकी, सहस्त्रधारा, सिंगली पंचायत, ग्राम पंचायत चंद्रोटी, ग्रामसभा सिल्ला के शेरा गाँव, घन्तु का सेरा सहित अन्य क्षेत्रों में आरसीसी पाइप, सुरक्षा दीवार एवं जल निकासी से संबंधित निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री जोशी ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों को भी शीघ्रता से स्वीकृति दिलाई जाए ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

Tags: breaking newslatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

बड़ी खबर- कल साम 04 बजे देहरादून में 05 जगहों पर की जाएगी माक ड्रिल

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved