Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

हल्द्वानी : नौकरानी ने 3 साल में पार कर दिए 11लाख, अब गिरफ्तार

by Rajendra Joshi
July 30, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

HALDWANI NEWS : घर में काम करने वाली महिला ने मालिक पर लगाया लाखों का चूना कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार बरामद किए लाखों रुपए

वादी राहुल सिंह निवासी कृष्ण कुंज हल्द्वानी उम्र -51 वर्ष द्वारा आज दिनांक 29-07-2023 को कोतवाली हल्द्वानी में आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं व मेरी पत्नी कृष्णा हास्पिटल ठण्डी सड़क में चिकित्सक है, तथा मकान कृष्णा कुंज नैनीताल रोड में है। वर्ष 2019 में अपने घर पर काम करने हेतु मधु w/o हुकुम सिंह निवासी कुमाऊं कालोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम को रखा था। वर्तमान समय में 4500/- रू0 मासिक वेतन दिया जा रहा था। वर्ष -2022 से वादी के घर से कुछ धनराशि लगातार चोरी हो रही थी। छोटी धनराशि होने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दिनाक 22.07.2023 को वादी द्वारा 10 लाख अपनी अलमीरा में रखे थे। दिनांक 25.07.2023 को आलमीरा में रखा कैश चैक किया तो 4,70,000/- रु0 कम थे। नौकरानी पर शक होने पर नौकरानी के काम करने के समय अलमीरा में सोनी का हैंडी कैमरा रिकॉर्डिंग मोड में रख लिया और जो नोट अलमीरा में रखे थे उन नोटों की फोटो भी अपने मोबाईल में खींच ली। आज दिनांक 29.07.2023 को अलमीरा में रखें नोट 7500/- कम होने पर वादी द्वारा कैमरे की रिकॉडिग चैक की तो नौकरानी मधु अलमीरा से रुपये चोरी करते हुये कैमरे में रिकॉर्ड पायी गयी।

वादी के घर से पिछले 03 सालों में लगभग 11 लाख रूपए चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 389/23 धारा 380 भादवी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम को महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करने हेतु रवाना किया गया।

पुलिस टीम उपनिरीक्षक मंजू ज्याला व कांस्टेबल प्रकाश बडाल के द्वारा तत्काल नौकरानी मधु को उसके घर से गिरफ्तार कर घर से चोरी के 4,77,500/- रूपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस द्वारा बैंक डिटेल प्राप्त कर एवं जांच में अभियुक्ता के बैक खाते में चोरी के ₹630000/- जमा किया जाना प्रकाश में आया है। साथ ही पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि बैंक में उपरोक्त जाम की धनराशि चोरी की हैं। अभियुक्ता मधु का बैंक अकाउंट फ्रिज करने की कार्यवाही की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्ता:-

1- मधु w/o हुकुम सिंह निवासी निवासी कुमाऊं कालोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम

पुलिस टीम

1- उपनिरीक्षक मंजू ज्याला

2- कांस्टेबल प्रकाश बडाल

Tags: breaking newshaldwani newslatest newsMaid arrested

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
Uttaranchal Pradesh Agarwal Mahasabha

Dehradun : Uttaranchal Pradesh Agarwal Mahasabha द्वारा मेधावी विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved