Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

देहरादून में हुआ उत्तराखंड का पहला माधवबाग आयुर्वेदिक क्लिनिक का शुभारंभ, मंत्री गणेश जोशी ने संदेश पत्र के माध्यम से दी बधाई

by Rajendra Joshi
May 7, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

देहरादून, 07 मई। देहरादून में आज माधवबाग की उत्तराखंड का पहला आयुर्वेदिक क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी किन्ही कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। मंत्री गणेश जोशी ने संदेश पत्र के माध्यम से क्लिनिक के उद्घाटन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माधवबाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता, स्वस्थ भारत की कल्पना की ओर ले जाने के लिए भारत की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति ” आयुर्वेद” को पुनर्जीवित करने और “घर घर आयुर्वेद” पहुंचाने के सपने को दृढ़ता से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा माधवबाग ने उत्तराखंड सरकार के सानिध्य में शिवालिक आयुर्वेदिक कॉलेज, देहरादून में पंचकर्म का प्रशिक्षण भी प्रदान किया है।

-

माधवबाग दुनिया का पहला आयुर्वेदिक हृदय रोग रक्षा एवं निवारण संस्था है। उन्होंने कहा माधवबाग की चिकित्सा पूर्णत: रिसर्च एंड एविडेंस पर आधारित है और इनका लाखो रोगियों पर सफल ट्रायल किया जा चुका है। यहां आयुर्वेदिक उपचारों के द्वारा हृदय रोग और उससे संबंधित रोग जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, मोटापा, अनिद्रा का सफल इलाज किया जाता है। माधवबाग के पूरे भारत में 350 से अधिक क्लिनिक है और अभी तक 10 लाख से अधिक रोगी चिकित्सा का लाभ उठा पाए है।

-
-

मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कहा कि उत्तराखंड का पहला क्लिनिक देहरादून में खुला है। उन्होंने कहा हमारा संकल्प है की हम घर घर तेज़ी से पांव पसार रह हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर जैसे समस्याओं का पूर्णतः आयुर्वेद के द्वारा उपचार करके भारत को रोगमुक्त बना के एक स्वस्थ भारत का निर्माण करे और सरकार के सपने को साकार करे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद संजय नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Tags: breaking newscabinet minister ganesh joshilatest newsMadhavbagh Ayurvedic Clinic

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

हल्द्वानी में 12वीं की छात्रा ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved