Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

4 नए बचत खातों का शुभारंभ

by Rajendra Joshi
September 13, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 13 सितम्बर। बहुप्रतीक्षित त्यौहारी सीजन शुरू होने के साथ, भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज “बॉब के संग, त्योहार की उमंग”  त्यौहारी अभियान शुरू करने की घोषणा की, जो 31 दिसंबर, 2023 तक चलेगा। बैंक ऑफ़ बड़ौदा त्यौहारी ऑफर में गृह, कार, वैयक्तिक और शिक्षा ऋण पर कई लाभ, रियायतों और आकर्षक ब्याज दर ऑफर के साथ 4 नए बचत खातों का शुभारंभ शामिल है। बैंक ने अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए त्यौहारी ऑफ़र और छूट प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, यात्रा और फूड जैसी श्रेणियों में शीर्ष ब्रांडों के साथ करार भी किया है।

त्यौहारी अवधि के दौरान, बैंक ऑफ़ बड़ौदा गृह ऋण 8.40% प्रति वर्ष की अत्यंत प्रतिस्पर्धी दर पर प्रक्रिया शुल्क में पूरी छूट के साथ उपलब्ध होगा। बड़ौदा कार ऋण शून्य प्रक्रिया शुल्क के साथ 8.70% प्रति वर्ष से शुरू होगा। शिक्षा ऋण पर, बैंक ने 8.55% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली एक विशेष ब्याज दर की शुरुआत की है जिसमें 60 आधार अंकों तक की छूट है और जिन विद्यार्थियों ने देश के चयनित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लिया है, उन्हें बिना संपार्श्विक प्रतिभूति के भी ऋण मंजूर किया जाएगा। बड़ौदा वैयक्तिक ऋण भी 80 आधार अंकों तक की छूट, शून्य प्रोसेसिंग शुल्क और 20 लाख रुपये तक की उच्च ऋण सीमा के साथ 10.10% प्रति वर्ष की ब्याज दर से शुरू हो रहा है। बैंक ने वैयक्तिक और कार ऋण में ब्याज की एक फ़िक्स्ड दर का विकल्प पेश किया है और उधारकर्ता अब ब्याज की फ़िक्स्ड और फ्लोटिंग दर में से किसी एक को चुन सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा में ऋणों पर ब्याज की गणना दैनिक रिड्यूसिंग बैलेंस विधि पर की जाती है, न कि मासिक रिड्यूसिंग बैलेंस विधि पर जिससे यह उधारकर्ताओं के लिए अधिक किफायती हो जाता है। इसके अलावा, बैंक ने बंधक-आधारित ऋण प्रक्रिया के लिए विभिन्न शहरों में 112 रिटेल आस्ति प्रक्रिया केंद्र (आरएपीसी) स्थापित किए हैं।

बैंक ने अपने ग्राहकों के लाभ के लिए बचत खातों की एक श्रृंखला भी पेश की है। इनमें एक लाइफटाइम शून्य बैलेंस खाता – बॉब लाइट बचत खाता;  16 से 25 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक शून्य शेष बचत खाता – बॉब ब्रो बचत खाता, पूरे परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया एक पारिवारिक बचत खाता – मेरा परिवार मेरा बैंक / बॉब परिवार खाता और बड़ौदा एनआरआई पावरपैक खाता  शामिल है। बैंक ने बॉब एसडीपी (सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान) की शुरुआत भी की है जो कि एक आवर्ती जमा योजना है। त्यौहारों की अवधि के दौरान इन बचत खातों का शुभारंभ कई लाभों और रियायतों के साथ किया गया है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री देबदत्त चांद ने कहा, “त्यौहारी सीजन नजदीक है और हम अभी से ही कार की बिक्री और क्रेडिट कार्ड खर्च जैसे हाइ फ्रिक्वेन्सी संकेतकों के साथ मांग में तेजी के शुरुआती संकेत देख रहे हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा त्यौहारी अभियान ‘बॉब के संग त्योहार की उमंग’  बचत खातों, ऋण, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए आकर्षक पेशकशों को अपने साथ लेकर आया है। हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा के साथ ये आकर्षक त्यौहारी ऑफर लोगों के लिए त्यौहारी सीजन को और भी अधिक फायदेमंद और आनंददायक बना देंगे जिससे मांग में पर्याप्त वृद्धि होगी। “

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा इस त्यौहारी सीजन में बैंक ऑफ़ बड़ौदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ऑफर पर भी आकर्षक एक्सक्लूसिव ऑफर और छूट की पेशकश की गई है। बैंक ने इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ट्रैवल, फूड, फैशन, मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ग्रॉसरी और स्वास्थ्य जैसी श्रेणियों में अग्रणी ब्रांडों के साथ करार किया है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा का डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म विभिन्न प्रकार के ऋणों तक पहुंचने का एक त्वरित और सुविधाजनक माध्यम प्रदान करता है। बैंक के मौजूदा और नए दोनों ग्राहक बॉब वर्ल्ड मोबाइल बैंकिंग ऐप, नेट बैंकिंग या बैंक ऑफ़ बड़ौदा की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

Tags: breaking news

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved