Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

भारत आत्मनिर्भरता के साथ सशक्त, समृद्ध और विश्वगुरु बनने के पथ पर बढ़ रहा है आगे- रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
August 15, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • चंपावत जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण,वीर शहीदों को किया नमन
  • प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने सैनिक कल्याण विभाग परिसर पहुंच किया शहीद स्मारक पर रीथ/पुष्पांजली अर्पित, शहीद वीरों के परिवारजनों का भी किया सम्मान

चंपावत: आज 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद प्रभारी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या कलेक्ट्रेट पहुंची जहां उन्होंने “आजादी का अमृत महोत्सव” स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रट परिसर में ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को नमन व वंदन किया।इस दौरान सभागार में स्कूली छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया।साथ ही इस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि हमे अपने वीरों का त्याग, बलिदान, शौर्य और संघर्ष के बल पर आजादी प्राप्त हुई है। उन्होंने सीमा पर तैनात वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि उनके कारण ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।भारत ने इन 76 वर्षों में सभी चुनौतियों का सामना मजबूती से किया है। भारत विश्व में पाचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरे पायदान में पहुंच जायेगा।अमृतकाल में हमें अपने लक्ष्य निर्धारित कर उस ओर अपनी पूर्ण क्षमता के साथ आगे बढ़ना होगा।

-

साथ ही कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड प्रगति की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड को माननीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में ऑल वेदर रोड,ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, देहरादून-दिल्ली फोर लेन सड़क मार्ग,हवाई कनेक्टिविटी, बद्रीनाथ-केदारनाथ का पुनर्निर्माण सहित कई सारी योजनाओं पर काम चल रहा है।साथ ही राज्य सरकार स्वरोजगार के जरिये युवाओं-महिलाओ को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है।

  • प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने नगरपालिका परिसर में पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया झंडारोहण और शिलाफलकम का किया लोकार्पण
  • प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने सैनिक कल्याण विभाग परिसर पहुंच किया शहीद स्मारक पर रीथ/पुष्पांजली अर्पित, शहीद वीरों के परिवारजनों का भी किया सम्मान

वहीं आज अपने चंपावत भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका पहुंचकर सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया तत्पश्चात उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग परिसर पहुंचकर स्मारक पर रीथ/पुष्पांजली अर्पित की और शहीद वीरों के परिवारजनों का सम्मान किया।साथ ही नगर पालिका परिसर में झंडारोहण भी किया।वही साथ ही इस अवसर पर उन्होंने शिलाफलकम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री निर्मल मेहरा जी,जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडेय जी,पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पींचा जी,सीडीओ श्री आरएस रावत जी,एडीएम श्री हेमंत कुमार वर्मा जी,सीएमओ श्री केके अग्रवाल जी,नगर अध्यक्ष श्री सुनील पुनेठा जी,जिला उपाध्यक्ष श्री कैलाश अधिकारी जी,युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव पांडेय जी,नगर उपाध्यक्ष श्री दीपक तिवारी,नगर मंत्री श्री आनंद अधिकारी जी,जिला कोषाध्यक्ष श्री सतीश खर्कवाल जी,रमेश खाती सहित अधिकारीगण ,पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Tags: चंपावत

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

पंजाब नैशनल बैंक ने मनाया 77 वां स्वाधीनता दिवस

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved