Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

हर्षोल्लास से मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम

by Rajendra Joshi
November 3, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT


देहरादून। द हैरिटेज स्कूल में जूनियर वर्ग का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया और इस अवसर पर पौराणिक नृत्य में मंदाकिनी सदन एवं परिकथा में सागवान सदन विजयी रहे ओर उन्हें ट्राफी प्रदान की गई।
यहां द हैरिटेज स्कूल के ऑडिटोरियम में जूनियर वर्ग का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अवधेश चौधरी, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी, सह संचालिका हरजीत कौर एवं ऋचा शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा दो से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी और सभी को मंत्रमुग्ध किया।
इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत पवित्र हनुमान चालीसा के गायन के साथ छात्र छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति देते हुए सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया। इस अवसर पर परिकथाओं के अंतर्गत शिवालिक सदन ने ब्यूटी एंड द बीस्ट पर संुदरता की मिसाल प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। मंदाकिनी सदन के छात्र छात्राओं ने अलादीन एंड द मैजिक लैम्प की प्रस्तुति दी। मोनाल सदन के छात्र छात्राओं ने द ऐल्वस एंड द शू मेकर एवं सागवान सदन के विद्यार्थियों ने स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्रॉफ्स नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी को आकर्षित किया।
इस अवसर पर दूसरे चरण में पौराणिक नृत्यों को छात्र छात्राओं ने प्रदर्शित किया। इस दौरान शिवालिक सदन के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन शिव नृत्य जय महादेव जय भोलेनाथ की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदाकिनी सदन के छात्र छात्राओं ने गणेश नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान गणेश की महिमा का गुणगान से पंडाल गूंज उठा।
इस अवसर पर मोनाल सदन के छात्र छात्राओं ने कृष्ण की रासलीला को प्रदर्शित किया और सागवान सदन ने देवी मां दुर्गा के नौ रूपों का मनोहारी प्रदर्शन किया और इस दौरान कार्यक्रम के अंत में समूह गान के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में स्कूल की काउंसलर चारू चौधरी व प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी रही। इस अवसर पर प्रधानार्चा डाक्टर अंजू त्यागी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अवधेश कुमार चौधरी, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी, सह संचालिका हरजीत कौर, ऋचा शर्मा के साथ ही शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया।

Tags: breaking news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

विभागों को अपने आन्तरिक विभाजनों को समाप्त कर समन्वय से कार्य करने की नसीहत

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved