Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पिथौरागढ़ (डीडीहाट)- ग्रामीण बैंक के प्रबंधक और कैशियर की कार हादसे में मौत

पिथौरागढ़ से आई ये दुखद खबर- ग्रामीण बैंक के प्रबंधक और कैशियर की कार हादसे में मौत

by Rajendra Joshi
November 29, 2022
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

डीडीहाट/पिथौरागढ़। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक डीडीहाट के शाखा प्रबंधक और कैशियर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पिथौरागढ़ से डीडीहाट के लिए रवाना हुए दोनों लोग रविवार रात से लापता थे। ढूंढखोज के बाद उनके शव जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ से 33 किमी दूर रणगांव के पास 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार के भीतर मिले। क्षतिग्रस्त कार को कटर की मदद से काटकर दोनों शवों को निकाला गया।

-
फाइल फोटो। रवि कान्त मेहाता

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक (UTTRAKHAND GRAMIN BANK) पिथौरागढ़ और डीडीहाट के कर्मचारी रविवार को हल्द्वानी में हुए एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे। डीडीहाट के शाखा प्रबंधक रविकांत मेहता (35) पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी ग्राम सागर विहार कॉलोनी आवास विकास लखनऊ उत्तर प्रदेश और कैशियर त्रिवेणी माधव पलड़िया (34) पुत्र नवीन चंद्र पलड़िया निवासी ग्राम बानना जाला भीमताल अन्य कर्मचारियों को पिथौरागढ़ में उतारकर रात करीब 10:30 बजे डीडीहाट के लिए रवाना हुए लेकिन वे डीडीहाट नहीं पहुंचे। सुबह दोनों के बैंक में न पहुंचने पर पूछताछ की गई तो अनहोनी की आशंका हुई।

-
फाइल फोटो। कैशियर त्रिवेणी माधव पलड़िया

बैंककर्मियों समेत कैशियर त्रिवेणी के चचेरे भाई कृष्णचंद्र पलड़िया ने भी थाने में पहुंचकर दोनों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीडीहाट थाना प्रभारी हिमांशु पंत और कनालीछीना थाना प्रभारी जावेद हसन के नेतृत्व में पुलिस जवान दोनों बैंककर्मियों की खोज में जुटे। दोनों के फोन भी स्विच ऑफ थे। सर्विलांस में उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन हचीला के पास मिली। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए कनालीछीना से मिर्थी के बीच करीब 25 किमी दूरी तक खाई क्षेत्र में खोजबीन की गई। इसी दौरान उनकी कार बंदरलीमा और हचीला के बीच लगभग 400 मीटर गहरी खाई में नजर आई। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ SDRF के जवान रस्सियों की मदद से खाई में उतरे। दोनों के शव कार में बुरी तरह फंसे थे। कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

करंट लगने से 16 साल के बच्चे की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

फिर दोनों शवों को सड़क तक लाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ के विजय सिंह भंडारी सहित कई अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पिथौरागढ़ मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। हादसे पर ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं के कर्मचारियों ने शोक जताया है।

Tags: UTTRAKHAND GRAMIN BANKउत्तराखंड ग्रामीण बैंक पिथौरागढ़एसडीआरएफ SDRFपिथौरागढ़ मोर्चरी

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post

राज्यपाल ने ‘अलॉंग केम ए वॉरियरः बंदाज धर्म युद्ध एंड सिख थ्योरी ऑफ जस्ट वॉर’ पुस्तक का विमोचन किया।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved