देहरादून 9 अक्तूबर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने भाजपा महिला मोर्चे की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम सहगल जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
श्री भट्ट ने भाजपा महिला मोर्चे की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देहरादून की पूर्व महानगर अध्यक्ष श्रीमती नीलम सहगल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोक संतृप्त परिजनों को कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि नीलम जी के निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है उन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए पूरे जीवन काम किया। इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी दुखी परिजनों के साथ खड़ी है।









