Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

आपातकाल था भारत के इतिहास का काला दिन, जनता के अधिकारों को छीन, देश पर थोपा गया आपातकाल-रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
June 25, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाए अंतिम व्यक्ति तक-रेखा आर्या

टिहरी: आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या टिहरी गढ़वाल जनपद पहुंची जहां उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में 48वें आपातकाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम एवं महाजनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व वंदेमातरम के साथ कर शुरू हुआ।साथ ही इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री रेखा आर्या का स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने सभी सत्याग्रहियों को नमन किया,जिन्होंने भीषण यातनाएं सहने के बाद भी आपातकाल का विरोध किया,और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखा।कहा कि निश्चित ही 25 जून, 1975 आपातकाल,भारत के इतिहास का वह काला दिन था जब इंदिरा गांधी ने भारत की जनता के अधिकारों को छीन, देश पर आपातकाल थोपा था।उस समय लोकतंत्र का समर्थन करने वालों को प्रताड़ित किया गया था और देश की आजादी को खतरे में डालने वाले ऐसे अपराधों पर एक नजर डालने से युवा पीढ़ी के लिए इसका अर्थ समझना आसान हो जाएगा।

-

साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की वजह से वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान मिली है।उन्होंने कहा कि आज इन 9 वर्षों के कार्यकाल में देश ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किये हैं।आज विदेशों में भी भारत की ख्याति बढ़ी है।

साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रही है।आज अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए।

वहीं लोकसभा चुनावों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहते है।आगामी चुनावों में हम पुनः पांचों की पांचों सीटें जीतेंगे और कमल खिलाएंगे।इसके लिए हमसबको अभी से तैयारी करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राकेश नौटियाल जी,प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी जी,विधायक घनसाली श्री शक्ति लाल शाह जी,पूर्व विधायक श्री विजय सिंह पंवार जी,जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुनीता जी,चंबा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती शिवानी जी,कार्यक्रम संयोजक श्री सुशील बहुगुणा,क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री पंकज बरवाण जी,चंबा मंडल अध्यक्ष श्री परमवीर पंवार जी,मंडल अध्यक्ष श्री गोपीराम चमोली जी,श्री सुधीर बहुगुणा जी,श्री रमेश रतूड़ी जी,श्री ऋषि भट्ट जी,श्री जयेंद्र पंवार जी,श्री दिनेश सेमवाल जी सहित पार्टी पदाधिकारी और ज्येष्ठ -श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रामनगर, 12 वर्षीय लड़की ने की ख़ुदकुशी, परिवार में शोक की लहर
Tags: Black daybreaking newsEmergency daylatest newsRekha arya

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

आज गुरिल्लों की तीसरे दिन जनजागरण रथ यात्रा आज श्री मलयनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद डीडीहाट पहुंची

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved