Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में 2 यात्रियों ने मचाया उत्पात, क्रू मेंबर से गाली गलौच-गिरफ्तार

by Rajendra Joshi
March 23, 2023
in दुनिया
0
-
ADVERTISEMENT
-

फ्लाइट्स में यात्रियों के हंगामा करने, बदसलूकी व हवाई नियमों को तोड़ने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं. अब ताजा मामला दुबई से मुंबई आ रही एक इंडिगो फ्लाइट का सामने आया है.

जहां दुबई से काम करके लौट रहे 2 यात्रियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया और नशे की हालत में फ्लाइट के क्रू मेंबर और सह यात्रियों के साथ गाली गलौज की. इस मामले में एयरलाइंस की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

एक अंग्रेजी अख़बार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया. दोनों व्यकति दुबई में एक साल तक काम करके भारत लौट रहे थे. घर लौटने की खुशी में दोनों ने फ्लाइट में शराब पीना शुरू कर दिया और नशे की हालत में खूब हंगामा किया. इसके बाद फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्रियों और क्रू मेंबर ने आपत्ति की तो उनके साथ बदतमीजी से पेश आए.

मुंबई पुलिस ने एयरलाइन स्टाफ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और नालासोपारा के जॉन जी डिसूजा (49) और कोल्हापुर के मनबेट के दत्तात्रेय बापरडेकर (47) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जश्न मनाने के लिए हवा में आधी बोतल शराब उछाली थी.

रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट ने दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी तो दोनों यात्रियों ने बोतलों से पीना शुरू कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उनके बगल में बैठे यात्रियों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों यात्री नाराज हो गए और गालियां देने लगे

एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा कि बापरडेकर उठे, आखिरी लाइन की एक सीट पर गए और चेतावनी के बावजूद शराब पीना जारी रखा, जबकि डिसूजा ने अपनी सीट पर शराब पीना जारी रखा. जब एक केबिन क्रू मेंबर ने उनकी बोतलें ले लीं, तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की.

क्रू मेंबर ने इस बारे में कैप्टन को जानकारी दी और जैसे ही विमान मुंबई में उतरा, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. एयरलाइंस की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
दुनिया

iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स से लैस

-
दुनिया

एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
अंतरराष्ट्रीय

ईरान के IRGC ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया

Load More
Next Post
-

सूरत सेशंस कोर्ट का बड़ा फैसला, मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी दोषी करार

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved