Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में Dixon Technologies (India) Private Limited के नवीन प्लांट का किया शुभारंभ।

by Rajendra Joshi
February 23, 2024
in देहरादून
0
Dixon Technologies (India) Private Limited

Dixon Technologies (India) Private Limited

ADVERTISEMENT
  • हमारी सरकार युवा सपनों को साकार करने के साथ ही युवा प्रतिभाओं के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री
  • राज्य के युवाओं को देश से बाहर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के लिये राज्य में ’’विदेश रोजगार प्रकोष्ठ’’ का भी किया है गठन
  • प्रदेश में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है 200 करोड़ का वेंचर फण्ड – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के सेलाकुई में स्थापित में Dixon Technologies (India) Private Limited के नवीन प्लांट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिक्सन कंपनी हमेशा से ही भारत में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में अग्रणी रही है।
मुख्यमंत्री ने प्लांट का निरीक्षण कर विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड में भी डिक्सन रोजगार के नये-नये अवसर सृजित करने में सफल होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिक्सन टेक्नोलॉजी की इस फैक्ट्री के माध्यम से जिन भी युवाओं को रोजगार मिलेगा, उनमें बहुत से युवा भविष्य में अन्य युवाओं को रोजगार देने में समर्थ होंगे। क्योंकि आज का युवा स्वयं नौकरी पाने के साथ-साथ स्वरोजगार के माध्यम से नौकरी देने वाला बन रहा है। यही नहीं बहुत से युवा भविष्य में स्वयं की कोई फैक्ट्री लगाने में भी सफल होंगे। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। जिसका एक उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराना था। Dixon Technologies (India) Private Limited

-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद बहुत सी कंपनियों ने उत्तराखंड में अपने उद्योग लगाकर हमारे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना प्रारंभ कर दिया है। इससे भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। हमारी सरकार युवा सपनों को साकार करने के साथ ही युवा प्रतिभाओं के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए हमने प्रदेश में सबसे कठोर ’’नकल विरोधी कानून’’ बनाकर भर्तियों में घोटाले करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की। वर्तमान में 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है और जल्द ही कई हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विशिष्ट ’’सिंगल विंडो सिस्टम’’ द्वारा युवाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने राज्य के युवाओं को देश से बाहर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के लिये राज्य में ’’विदेश रोजगार प्रकोष्ठ’’ का भी गठन किया है। हमारी सरकार स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ का वेंचर फण्ड भी तैयार करने जा रही है, इससे युवा उद्यमियों को सरकारी स्तर पर फण्ड मिल सकेगा। हमने ’’मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन’’ एवं ’’वैश्विक रोजगार योजना’’ को कैबिनेट में मंजूरी दी। इन योजनाओं के द्वारा युवाओं में कौशल विकास के लिए कार्य किया जाएगा, जिससे वे देश में ही नहीं बल्कि में विदेशों में भी रोजगार प्राप्त कर सकें। इसके अतिरिक्त चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के टिकट, वीजा आदि से संबंधित प्रक्रियाओं में भी सरकार सहायता करेगी। विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं से सम्बन्धित डाटाबेस तैयार करने के लिए ’‘अपुणी सरकार पोर्टल’’ पर एप्लीकेशन विकसित की जा चुकी है। हम युवाओं को रोजगार देने के लिए हर वो प्रयास कर रहें हैं, जिससे प्रदेश की रोजगार दर में वृद्धि हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा तो हमारा प्रदेश हर राज्य के लिए एक मिसाल बनेगा, क्योंकि रोजगार बहुत सी समस्याओं का स्वतः ही समाधान कर देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डिक्सन जैसी कंपनियां जहां एक ओर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में प्रदेश का नाम रोशन करेगी, वहीं उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे ’’विकल्प रहित संकल्प’’ की पूर्ति में भी सहायक सिद्ध होगी।

डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन सुनील वचानी ने बताया कि यह उत्तराखंड में Dixon Technologies (India) Private Limited की चौथी फैक्ट्री है। पूरे देश में डिक्सन की अब 23 फैक्ट्री हैं जिसमें 27000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रवि वचानी, वाइस चेयरमैन एवं एमडी अतुल लाल आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

मंत्री जोशी ने धोरणवासियों को ₹370.84 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का दिया तोहफा।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved