Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्री केदारनाथ में पूजाअर्चना कर बाबा केदार से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुखसमृद्धि की कामना की।

by Rajendra Joshi
October 11, 2022
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami on Tuesday offered prayers at Shri Kedarnath and prayed to Baba Kedar for happiness and prosperity of the state and the people of the state.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी – ने मंगलवार को श्री केदारनाथ में पूजाअर्चना कर बाबा केदार से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुखसमृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ में पधारे साधुसंतों से भेंट भी की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत श्री केदारनाथ में हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के अन्दर पूर्ण किये जाएं।


-


मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग श्री मयूर दीक्षित को निर्देश दिये कि यह प्रयास किये जाएं कि श्री केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचने वाले 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं को प्रतिदिन ठहरने की उचित व्यवस्था रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालु देवभूमि का अच्छा संदेश लेकर देशदुनिया में जाएं, इसके लिए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भव्य एवं दिव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है। श्री केदारनाथ के निकटवर्ती स्थानों को आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए योजना बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ एवं गौरीकुण्ड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर अध्यात्म एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत अनेक कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर बद्रीकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजय, श्री अजय सेमवाल, श्री दिनेश उनियाल जिला अध्यक्ष भाजपा, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, श्री विनोद राणा सदस्य जिला पंचायत कालीमठ, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री सुमंत तिवारी, विनोद शुक्ला, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदारनाथ योगेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग।

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास से एम्स के ट्रामा रथ का फ्लैग ऑफ किया।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved