Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

264 करोड रुपए से तैयार होगी चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज – रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
September 19, 2024
in देहरादून
0
File Photo: Cabinet Minister Rekha Arya

FIle Photo-Cabinet Minister Rekha Arya

ADVERTISEMENT

देहरादून: आज खेल एव युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय देहरादून में खेल एवं युवा कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की।
बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना,मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, जनपद- नैनीताल (हल्द्वानी) में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, जनपद चम्पावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना के सम्बन्ध में अधिकारियों से चर्चा करी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं प्रोत्साहन योजना के लाभार्थीयों को अवशेष छात्रवत्ति का भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से 01 अक्टूबर तक दिये जाए । साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री उदयीमान योजना के चयन ट्रायल्स प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक सत्र के अनुसार माह अप्रैल एवं जून के मध्य सुनिश्चित किए जाएं । मंत्री रेखा आर्या ने कहा खेल विकास निधि की एस०ओ०पी० को संशोधित किये जाने का प्रस्ताव अतिशीघ्र विभाग शासन को भेजे ताकि हमारे युवा खिलाड़ी योजना का लाभ जरूर और समय पर ले सकें । मंत्री ने कहा खेल विभाग पंजीकृत खेल संघों की सूची अपनी वेबसाइट में प्रदर्शीत करे, जिससे की खेल संघों की जानकारी प्राप्त की जा सके।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरण और चंपावत में बन रही महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्य योजना की मौजूदा स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली। और जिसके भूमि पूजन माह अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में किये जाने के निर्देश भी खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा संबंधित अधिकारियों दिये गए । मंत्री रेखा आर्य ने कहा चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए विभाग ने 264 करोड रुपए का एस्टीमेट बनाया है और जल्द आगे की कारवाइयां प्रारंभ की जाएगी ।

बैठक में अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव, जितेन्द्र कुमार सोनकर, निदेशक खेल, अजय कुमार अग्रवाल, अपर निदेशक, शक्ति सिंह, संयुक्त निदेशक नीरज गुप्ता, उप निदेशक, संजीव कुमार पौरी, सहायक निदेशक खेल, राजेश मंमगाई, सहायक निदेशक, कमल कान्त शर्मा, समीक्षा अधिकारी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।

Tags: Rekha arya cabinet minister

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

देहरादून में महिन्द्रा शोरूम का उद्घाटन, मंत्री गणेश जोशी ने किया नई थार रॉक्स का अनावरण

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved