Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

लोहड़ी कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी, 17 लाख के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

by Rajendra Joshi
January 8, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT
  • पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी।
  • विधायक निधि के तहत 17 लाख की लागत से नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

देहरादून, 08 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजपुर रोड़ स्थित पंजाबी बिरादरी भवन में पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी देहरादून द्वारा लोहड़ी उत्सव समारोह एवं नवनिर्मित भवन के लोकर्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया।

-


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी विधायक निधि से लगभग 17 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित पंजाबी बिरादरी सोसाइटी के भवन लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मुझे खुशी है कि आज यहां पर लोहड़ी पर्व के साथ-साथ मेरी विधायक निधि से लगभग 17 लाख की लागत से पंजाबी बिरादरी सोसाइटी के भवन का निर्माण किया गया है। जिसके लिए मंत्री गणेश जोशी ने सोसाइटी सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नई फसल के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए उल्लास का अवसर होता है। यह पर्व सभी में नई ऊर्जा का संचार करता है।

-

उन्होंने कहा पंजाबी समाज को लोहड़ी पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व हमें समाज के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी नागरिकों को लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष हरीश जौहर, सचिव उपासना वर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags: breaking newslatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

चमोली में 128 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved