Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के निदेशक के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच के लिए कृषि सचिव को किया जांच अधिकारी नामित

by Rajendra Joshi
September 15, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Agriculture Minister Ganesh Joshi nominated the Agriculture Secretary to investigate the complaints made against the Director of Horticulture Department.

 

देहरादून,14 सितम्बर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के निदेशक डा० हरमिन्दर सिंह बावेजा के खिलाफ की गई शिकायतों में सचिव कृषि वी. बी.आर.सी पुरुषोत्तम को अनियमितताओं की जांच के लिए जाँच अधिकारी नामित कर 15 दिन के अन्दर जाँच आख्या सहित पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

-
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही आगे की कार्यवाही की जाएगी, जो दोषी पाए जाते हैं उन्हें छोड़ा नहीं जायेगा। पुष्कर सिंह धामी सरकार में किसी भी प्रकार की अनियमिताएं बर्दाश्त नहीं की जाएँगी और तथ्यों की पुष्टि के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।विदित हैं कि उद्यान विभाग के निदेशक डा० हरमिन्दर सिंह बवेजा पर निदेशक के पद का दुरूपयोग करते हुए विभिन्न प्रकार की वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हो रही है। उपरोक्त शिकायती पत्र पर मुख्यमंत्री द्वारा “तथ्यों का परीक्षण करायें। जांचोपरान्त यथोचित कार्यवाही” के निर्देश दिये गये हैं। उपरोक्त आरोपों के संबंध में वर्तमान में विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया पर भी निदेशक द्वारा की गयी अनियमितताओं के संबंध में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे सरकार एवं विभाग की छवि धूमिल हो रही है। पूर्व में अधोहस्ताक्षरी द्वारा उक्त प्रकरण पर निदेशक के स्पष्टीकरण के आदेश दिये गये थे, जो आतिथि तक अप्राप्त है। जिस पर मंत्री जोशी ने जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

Tags: cabinet minister ganesh joshi

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post

कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को राजभवन सभागार में स्पिक मैके द्वारा किया गया। पूरी खबर देखें

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved