Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

MDDA को मिले 28 नए अवर अभियंताओं को प्रशिक्षण उपरांत उपाध्यक्ष ने किया कार्यभार आवंटित

by Rajendra Joshi
February 13, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • शहर में अवैध निर्माण की रोकथाम से लेकर विभिन्न परियोनाओं आदि पर अब और भी प्रभावी रूप से हो पाएगी कार्रवाई
  • प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के 16 अवर अभियंताओं को परियोनाओं में सौंपी गई जिम्मेदारी

Dehradun news: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को हाल में मिले 28 नए अवर अभियंताओं को प्रशिक्षण के बाद अब उपाध्यक्ष ने कार्यभार आवंटन कर दिया है। इन 34 अवर अभियंताओं को शहर के विभिन्न सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि पूर्व से पीएमयू में तैनात रहे 16 अवर अभियंताओं को परियोजनाओं आदि की जिम्मेदारी दी गई है।
देहरादून नगर निगम क्षेत्र का विस्तार होने एवं दून घाटी विशेष विकास प्राधिकरण के मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में विलय के बाद से प्राधिकरण के क्षेत्रफल में अत्यधिक बढ़ोत्तरी हुई है। नगर निगम के 100 वार्ड सहित, विकासनगर के हरिपुर से लेकर ऋषिकेश व मसूरी तक प्राधिकरण का क्षेत्र फैला हुआ है जबकि प्राधिकरण में इस लिहाज से अवर अभियंताओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
ऐसे में प्राधिकरण की ओर से आयोग को रिक्त पदों पर अवर अभियंताओं की नियुक्ति का अध्याचन भेजा गया था जिसके फलस्वरूप हाल में प्राधिकरण को 28 नए नियमित अवर अभियंता मिले। बीते दिनों से इनके प्रशिक्षण का कार्य वरिष्ठ अभियंताओं की देखरेख में चल रहा था।
अब, प्रशिक्षण उपरांत उपाध्यक्ष महोदय ने इन सभी 28 नए अभियंताओं को प्राधिकरण क्षेत्र के समस्त सेक्टर्स में अवैध निर्माण की और भी प्रभावी रोकथाम के अलावा उद्यान, परियोनाओं आदि की जिम्मेदारी आज सौंप दी है जिसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व से प्राधिकरण में तैनात छह अवर अभियंताओं को भी सेक्टर्स में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पीएमयू में पहले से तैनात 16 अवर अभियंताओं को प्राधिकरण की विभिन्न परियोनाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्राधिकरण को आयोग से हाल के दिनों में 28 नए अवर अभियंता मिले थे। इन सभी को प्रशिक्षण उपरांत आज विभिन्न सेक्टरों में अवैध निर्माण रोकने सहित विभिन्न परियोजनाओं एवं उद्यान आदि के कार्यों की जिम्मेदारी दे दी गयी है। मुझे विश्वास है कि सभी अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वाहन करेंगे और एक ग्रीन व नियोजित दून बनाने में सहयोग करेंगे।

बंशीधर तिवारी
उपाध्यक्ष, एमडीडीए

Tags: breaking newslatest newsMDDA

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

राज्यपाल ने राजाजी टाइगर रिजर्व में की जंगल सफारी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved