Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

नहीं रही माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

by Rajendra Joshi
March 12, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

माधुरी दीक्षित और उनकी परिवार इन दिनों मुश्किल भरे समय का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेत्री की मां का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार सुबह 8:40 पर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस की मां ने रविवार सुबह आखिरी सांस ली और इस दुनिया से हमेशा के लिए चली गईं, जिससे माधुरी और उनका परिवार गहरे सदमे में है।

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित की उम्र 91 साल के आस-पास बताई जा रही है। रविवार सुबह उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर वर्ली में होगा। अब तक उनके निधन की वजह का पता नहीं चल पाया है। अभिनेत्री अपनी मां के बेहद करीब थीं, ऐसे में उनका जाना अभिनेत्री के लिए बेहद दर्द भरा है।

एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी मां के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थीं और उन्हें लेकर अपना प्यार जाहिर करती थीं। पिछले दिनों जून में ही उन्होंने अपनी मां की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और उन्हें 90वां जन्मदिन विश किया था। सोशल मीडिया पर माधुरी अपनी मां की कई तस्वीरें शेयर करती दिखाई दी हैं।

यह भी पढें :- धारी देवी में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करती मंत्री रेखा आर्या

तस्वीरों के साथ वह उनके लिए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखना भी नहीं भूलतीं और हर खास मौके पर उन्हें विश करती थीं। मां-बेटी के बॉन्ड पर भी माधुरी अक्सर लिखती दिखाई दी हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने अपनी मां के लिए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मां को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया था।

Tags: Breaking bollywoodbreaking newslatest newsnews

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

सतीश कौशिक मौत में एक औरत का बयान, कहां मेरे पति ने मारा होगा

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved