Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023 में किसका पलड़ा भारी! एग्जिट पोल

by Rajendra Joshi
February 27, 2023
in देश
0
ADVERTISEMENT
-

मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल आएंगे. इन दोनों ही राज्यों में आज यानी 27 फरवरी को वोटिंग हो रही है. मेघालय की 60 और नागालैंड की 59 और विधानसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे. इसके अलावा त्रिपुरा में भी 60 सीटों के लिए वोटिंग पहले ही हो चुकी है. इन तीनों ही राज्यों के नतीजे एक साथ आएंगे.

एग्जिट पोल के जरिए चुनाव में जनता ने कौन से दल पर भरोसा जताया और किस दल को लेकर उसका रुझान है इसका अनुमान लगाया जाता है. अगले साल लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं इसलिए ये विधानसभा चुनाव इस लिहाज से भी काफी अहम माने जा रहे हैं. पूर्वोत्तर के राज्यों में उग्रवाद और घुसपैठ और विकास जैसे मुद्दे आम रहते हैं इसलिए इन चुनावों में भी यही मुद्दे छाए रहे हैं. अब एग्जिट पोल के जरिए ये अनुमान लगाया जाएगा कि कौन से दल पर जनता ने ज्यादा विश्वास जताया है.

13 लाख मतदाता करेंगे 183 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

नागालैंड में 13 लाख से ज्यादा मतदाता 183 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने रहे हैं. नगालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीट पर उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. जुनहेबोटो जिले में अकुलुतो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक कझेतो किनिमी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं.

वहीं सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) और भाजपा सीट की साझेदारी के तहत क्रमश: 40 और 20 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि 2003 तक राज्य में शासन कर चुकी कांग्रेस ने 23 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. फिलहाल सदन में कांग्रेस का एक भी सदस्य नहीं है.

इस चुनाव में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन दूसरे कार्यकाल के लिए प्रयासरत है और नेफ्यू रियो गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. मतदाताओं में 6,47,523 पुरुष और 6,49,876 महिला मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए 2,291 केंद्र बनाए गए हैं.

Tags: breaking newsElection resultlatest newsMeghalaya electionNagaland electionTripura election

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post

मुख्‍यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- भारत जोड़ो की जगह, भारत समझो यात्रा निकालें राहुल

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved