Retail
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
New Logo Copy 2 1
No Result
View All Result

एनसीसी निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते राज्यपाल गुरमीत सिंह

by Rajendra Joshi
February 2, 2023
in देहरादून
0

राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने गुरुवार को राजभवन ऑडिटोरियम में एनसीसी निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और विशेष सम्मान प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने पाइप बैंड और सांस्कृतिक नृत्य के ज़रिए मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी। राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स को उनकी विभिन्न उपलब्धियों हेतु बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

-
-

राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी भारतीय सशस्त्र बलों का चौथा स्तंभ है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के चालीस हज़ार से ज़्यादा कैडेट्स में से मात्र 116 कैडेट्स का गणतंत्र दिवस के लिए चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। राज्यपाल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से गणतंत्र दिवस की परेड के लिए जो मेहनत सभी ने की है, उसे आगे भी बरकरार रखने की ज़रूरत है।

राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी में सिखाये जाने वाले एकता और अनुशासन के मूल मंत्र को जीवन के अंतिम पग तक अपनाना चाहिए। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब भविष्य के नेतृत्वकर्ता हैं और अमृतकाल में नए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की ज़िम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएं, उत्तराखण्ड और भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएं।

-
-

उन्होंने कहा कि कैडेट्स युवा भारत का नेतृत्व करते हुए डिजिटल क्रांति, स्टार्ट-अप क्रांति, इनोवेशन क्रांति में सहभागी बनते हुए उत्तराखण्ड का नाम रौशन करें। राज्यपाल ने कैडेट्स से स्पेस टेक्नोलॉजी, साइबर, एनीमेशन, गेमिंग सेक्टर, ड्रोन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक लीडर के रूप में सहभागी बनने की अपेक्षा की।

कार्यक्रम में एनसीसी निदेशालय के अधिकारियों द्वारा कैडेट्स के चयन प्रक्रिया से लेकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम तक की सभी गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया गया। इस दौरान राज्यपाल ने सभी कैडेट्स से मुलाकात कर उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, एडीजी उत्तराखण्ड एनसीसी निदेशालय मेजर जरनल पी.एस.दहिया, कंटीजेंट कमांडर आरडीसी 2023 लेफ़्टिनेंट कर्नल दीपेन्द्र सिह समेत एनसीसी के अधिकारी-कर्मचारी एवं कैडेट्स मौजूद रहे।

Tags: एडीजी उत्तराखण्ड एनसीसी निदेशालय मेजर जरनल पी.एस.दहियाकंटीजेंट कमांडर आरडीसी 2023 लेफ़्टिनेंट कर्नल दीपेन्द्र सिहप्रथम महिला गुरमीत कौरराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

Related Posts

-
देहरादून

मेधावी छात्रों का पूरा ध्यान, छात्रवृत्ति योजना ‘वरदान’

-
देहरादून

खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

-
देहरादून

महिला आयोग को कोई हल्के में न ले, निर्देशों पर लापरवाही हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई : कुसुम कंडवाल

File Photo- Minister Ganesh joshi
देहरादून

PMGSY-I के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

Load More
Next Post

ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री गणेश जोशी

Screenshot 2026 03 05 172240
https://youtu.be/Kdwzmnon_Jc

Web Stories

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024
उत्तराखण्ड : आज के सभी प्रमुख समाचार।
उत्तराखण्ड : आज के सभी प्रमुख समाचार।
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024उत्तराखण्ड : आज के सभी प्रमुख समाचार।