Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जोशीमठ भूंधसाव पर राहुल गाँधी की प्रतिक्रिया, काँग्रेस कार्यकर्ताओं व सरकार से हर संभव मदद करने की अपील की

by Rajendra Joshi
January 7, 2023
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

जोशीमठ में भूंधसाव का मुद्दा अब बहुत तेजी से फैल रहा है। आज मुख्यमंत्री धामी ने भी आपदा ग्रस्त इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा किया। वही अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी इस मामले पर सरकार से तत्काल कार्यवाही की अपेक्षा की है।

उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा – उत्तराखंड के जोशीमठ से आ रही तस्वीरें अत्यंत भयावह हैं, जिन्हें देख कर काफी विचलित हूं। घरों में चौड़ी दरारें, पानी का रिसाव, ज़मीन का फटना और सड़कों का धंसना बेहद चिंताजनक है। एक हादसे में, भूस्खलन से भगवती मंदिर तक ढह गया।

-

प्रकृति के विरुद्ध जा कर, पहाड़ों पर लगातार खुदाई और अनियोजित निर्माण से आज जोशीमठ के लोगों पर भयानक संकट टूट पड़ा है। इस कड़कड़ाती ठंड में, इस आपदा ने लोगों से उनके आशियाने छीन लिए हैं। वहां के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि जल्द से जल्द लोगों की मदद करें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं। उत्तराखंड सरकार से अपेक्षा है कि वो इस कठोर मौसम में लोगों का संज्ञान ले कर उनके तत्काल पुनर्वास का प्रबंध करे और मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

Tags: breaking newsRahul gandhiRahul Gandhi latest newsToday's headline

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post

हरिद्वार में महामण्डेलश्वर निरंजनी अखाड़ा कैलाशानन्द जी महाराज से शिष्टचार भेंट करते मंत्री जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved