Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

टिहरी बांध प्रभावित परिवारों को महाराज ने दिये 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार की धनराशि के चैक

by Rajendra Joshi
December 17, 2022
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

टिहरी गढ़वाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं उनके लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी पात्र व्यक्ति पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं जिनके 25 जुलाई 2019 से पूर्व दो से अधिक बच्चे हैं। उक्त बात प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने गढ़वाल भ्रमण के सातवें दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते करते हुए कही। उन्होने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों जिनके 25 जुलाई 2019 से पहले दो से अधिक बच्चे हैं उनके चुनाव लड़ने पर अब दो बच्चों की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।

-

प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज जिला मुख्यालय सभागार में 13 करोड की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ-साथ टिहरी बांध प्रभावित परिवारों के पात्र 100 लोगों को 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार 7 सौ 37 रुपये की धनराशि के चेक एवं रौलाकोट के 113 पात्र व्यक्तियों को भूखंड आवंटन पत्र वितरित किए।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिहरी बांध प्रभावित परिवारों की मुआवजे एवं पुनर्वास संबंधी लंबे समय से चल रही मांगों को लेकर हम लगातार प्रयासरत रहे है।

-

पुनर्वास विभाग के पास पुनर्वास हेतु भूमि का अभाव होने के कारण हमारी सरकार द्वारा भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री को प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास की समस्या के निदान हेतु प्रस्ताव रखा गया था जिस पर ऊर्जा सचिव एवं टीएचडीसी और पुनर्वास निदेशालय के अधिकारियों की बैठकों के पश्चात और मेरे स्वयं के द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता से किए जाने के परिणाम स्वरूप टिहरी बांध प्रभावित परिवारों को की पुनर्वास संबंधी समस्याओं का काफी हद तक निराकरण हुआ है।उन्होंने कहा कि पारसी क्षति नीति के तहत प्रभावित परिवारों को अब तक 40 करोड से अधिक की धनराशि मुआवजे के रूप में दी जा चुकी है

-

जबकि अन्य प्रभावित ग्रामों के पात्र व्यक्तियों को भी शीघ्र मुआवजा दिये जाने के अलावा उनकी पुनर्वास संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।लोकार्पण, शिलान्यास एवं चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंहं, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोना सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी, खेम सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भण्डारी, श्रीमती मीना खाली, शिवानी बिष्ट, बसुमति घणाता, सीता देवी, प्रतापनगर ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, भाजपा जिला महामंत्री उदय रावत एवं राजेन्द्र जुयाल, दिनेश डोभाल, जगदम्बा रतूड़ी, शीशराम थपलियाल, रामकुमार कठैल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास-लोकार्पण

प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायतीराज एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद में लोक निर्माण, लघु सिंचाई एवं पंचायती राज विभाग की जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया उनमें मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 432.12 लाख की धनराशि से नरेंद्र नगर, मुनीकीरेती की विभिन्न सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के अलावा राज्य योजना के अंतर्गत प्रतापनगर में उत्तरकाशी, लम्बगांव, घनसाली, तिलवाडा (NH 15) के 567.50 लाख की धनराशि से किये गये लम्बगांव-कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग के नवीनीकरण के कार्य, विकासखंड भिलंगना में 49.86 लाख की लागत के डाबरा बैण्ड से गौजियाणा मोटर मार्ग में पी.सी. द्वारा डामरीकरण कार्य, 98.54 लाख की धनराशि से लम्बगांव-कोटालगांव-चमियाला से चंगोरा गांव हेतु मोटर मार्ग के पी.सी. द्वारा डामरीकरण के कार्य के साथ-साथ विकासखंड देवप्रयाग के दूयली और विकासखंड भिलंगना के सैन्दुल में लघु सिंचाई विभाग द्वारा 21.80 लाख की लागत से निर्मित सोलर पंपों का लोकार्पण करने के अलावा पंचायती राज विभाग के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद के कीर्तिनगर विकासखंड में ग्राम पंचायत बडोला में 20 लाख की लागत के पंचायत भवन, ग्राम पंचायत कफना में 20 लाख की धनराशि से प्रस्तावित पंचायत भवनों के निर्माण कार्य, विकासखंड जौनपुर के ग्राम पंचायत घण्डियाला में 20 लाख के पंचायत भवन, विकासखंड थौलधार के ग्राम पंचायत पगारी में 20 लाख के पंचायत भवन, विकासखंड प्रतापनगर की ग्राम पंचायत काण्डा में 20 लाख और ग्राम पंचायत नकोट में 20 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भावनों के शिलान्यास सहित कुल 1289.82 लाख की धनराशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

-

महाराज ने टिहरी बांध प्रभावित परिवारों को दी 29 करोड़ 55 लाख 33 हजार की धनराशि

टिहरी गढ़वाल। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों के परिणाम स्वरूप टिहरी बांध परियोजना के प्रभावित परिवारों को पार्श्विक क्षति नीति के तहत लंबे समय के इंतजार के पश्चात मुआवजे की 295,533,737.00 की धनराशि के चैक और भूखंड के पट्टो का आवंटित किया गया।

-

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों के परिणाम स्वरूप शनिवार को नंदगांव के 20 पात्र व्यक्तियों को 46,565,555.00, की धनराशि, गडोली के 39 पात्र व्यक्तियों को 127,811,557.00 की धनराशि और खाण्ड धारमण्डल के 41 पात्र व्यक्तियों को 121,156,625 करोड़ की धनराशि सहित कुल 295,533,737.00 की धनराशि के चैक वितरित करने के साथ-साथ रौलाकोट के 113 पात्र व्यक्तियों को भूखंड पट्टों का आवंटन किया गया।

Tags: breaking newslatest newsUttrakhand big breakingआज की खबरटिहरी ब्रेकिंग न्यूज़पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में महादेवी कन्या पाठशाला कॉलेज सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं शिक्षिकाओं के प्रतिनिधिमंडल से कि भेंट।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved