Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सचिव UKPSC ने 18 दिसंबर को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर दिए यह खास निर्देश

by Manoj Joshi
December 15, 2022
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

सचिव उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पुलिस विभाग के अन्तर्गत पुलिस आरक्षी/पी.ए.सी./ आई.आर.बी. / अग्निशामक (पुरुष / महिला) परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदों के 413 परीक्षा केन्द्रों में दिनांक 18 दिसम्बर, 2022 को पूर्वाहन 11.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक आयोजित की जायेगी।

-

उन्होंने बताया कि उक्त लिखित परीक्षा हेतु औपबन्धिक रूप से सफल अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्रों पर अपने ई-प्रवेश-पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र अवश्य लायें। परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन (स्विच ऑफ मोड में भी), पेजर, प्रोग्रामेबल / नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, घडियां (एनालॉग घड़ियों सहित) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक / संचार उपकरणों / मास्क को ले जाना प्रतिबंधित है। परीक्षार्थी प्रातः 9.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र में पहुंच जाए। प्रत्येक परीक्षार्थी की उसके प्रवेश-पत्र / फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

सचिव उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों की अवस्थिति के संबंध में अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से पूर्व ही जानकारी प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश पत्र पर उल्लिखित महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ते हुए उनका अनुपालन सुनिश्चित करेंगें। परीक्षा में ओ०एम०आर० पत्रक पर अंकन हेतु नीला / काला बॉल पेन साथ लेकर आए, पेंसिल एवं रबड के प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधन प्रयोग पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Tags: UKPSC

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

9-yr-old boy dies after being thrashed by school manager

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved