Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

देहरादून- मतदान सूची को लेकर जिलाधिकरी ने दिये ये महत्वपूर्ण निर्देश

The District Magistrate gave these important instructions regarding the voting list

by Rajendra Joshi
December 3, 2022
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून दिनांक 03 दिसम्बर 2022 (जि.सू.का), फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप झरना कमठान ने आज अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को मिशन मोड पर कार्य करते हुए मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को निर्धारित तिथि 8 दिसम्बर 2022 तक युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

-
मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप ने जनपद के सभी 1873 बूथ पर बीएलओ को तैनात रहकर अर्हता तिथि 01-10-2023 तक 18 वर्ष की आयु के हो रहे नवयुवक/युवतियों को मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु फार्म वितरण एवं प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए पाॅलिटेक्निक, इंजीनियर कालेज, विश्वविद्यालय सहित उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों, प्रबन्धकों को उनके यहां अद्यनरत छात्र/छात्राएं जो 01 अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष के हो रहे हैं उनके नाम मतदाता सूची मे सम्मिलित करने हेतु अभियान सहयोग करने की अपेक्षा। उन्होने सभी ऐसे छात्र/छात्राएं, युवक/युवतियां जो उक्त तिथि में 18 वर्ष के हो रहे हैं वे प्ले स्टोर से वोटर एप्प डाउनलोड कर स्वंय भी अपना नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते है। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्टेªट एंव तहसील से फार्म प्राप्त कर जमा करा सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप ने विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। नगर निगम को कूड़ा उठान वाहनों जिंगल के माध्यम से जागरूकत करने, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों में जनजागरूकता हेतु पोस्टर/फ्लैक्स तथा स्मार्ट सिटी के वीएमडी, जिला प्रशासन के फेसबुक पेज, सोशल मीडिया पर इस हेतु जागरूकता संदेश प्रसारित करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा का को उच्च शिक्षण संस्थानों को अपने यहां अध्ययनरत् छात्र/छात्राएं जो 01 अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष के हो रहे हैं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने फार्म भरवाने हेतु निर्देशित करने, जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों को इस कार्य हेतु समन्वय करते हुए अध्ययनरत् छात्र/छात्रओं के फार्म भरवाने, जिला युवा कल्याण अधिकारी को मंगल दल के माध्यम से तथा क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण एवं विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आने वाले युवक/युवतियों से जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं उनके फार्म भरवाने तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को आंगनबाड़ी कार्यर्तियों के माध्यम से इस कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए। जनपद में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं को जोड़े के लक्ष्य 29332 के सापेक्ष 5611 मतदाताओं को जोड़ा गया है जिसमें 18 वर्ष के 1746 तथा 18-19 तक के 3865 शामिल है।
बैठक में निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो0 ए.एस उनियाल, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा प्रो0 दीपक कुमार पाण्डेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह, जिला शिक्षा अधिकरी एस.एस बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चैहान आदि उपस्थित रहे।

Tags: क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंहजिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अधिकारी अखिलेश मिश्राजिला युवा कल्याण अधिकारी व जिला खेल अधिकारी देहरादूनजिला विकास अधिकारी सुशील कुमार डोभालजिला शिक्षा अधिकरी एस.एस बिष्टनिदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारीसंयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो0 ए.एस उनियालसहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावतसहायक निदेशक उच्च शिक्षा प्रो0 दीपक कुमार पाण्डेय

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने शनिवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉण् राकेश कुमार को श्वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्सश् लंदन का एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved