Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

खेल मंत्री रेखा आर्य ने आज पवेलियन ग्राउंड से जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता 2022 का किया शुभारंभ

Sports Minister Rekha Arya inaugurated the District Level Sports Mahakumbh Competition 2022 from Pavilion Ground today.

by Rajendra Joshi
November 27, 2022
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

माननीय खेल मंत्री उत्तराखंड सरकार रेखा आर्य ने आज पवेलियन ग्राउंड से जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने रेखा आर्य ने कहा कि जिस प्रकार से महाकुंभ में स्नान कर तन मन की स्वच्छता होती है उसी प्रकार खेल महाकुंभ से भी स्वस्थ प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं। खेल महाकुंभ के आयोजन की यही परिकल्पना है कि न्याय पंचायत स्तर से प्रतिभाओं को अवसर देते हुए विकासखंड, जिला स्तर तथा राज्य स्तर तक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग की कोशिश है कि बच्चों को अवसर प्राप्त होते रहे। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को उनकी प्रतिभा अनुसार खेलो में प्रतिभाग करने के लिए मंच देने का कार्य किया जा रहा है, खेल महाकुंभ उसी का परिचायक है।

-

माननीय मंत्री ने स्लोगन दिया कि “खेलेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड” कहा कि आने वाला समय खेल के दृष्टिकोण से उत्तराखंड का हो तथा यही बच्चे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश तथा प्रदेश का नाम ऊंचा करें इसी दिशा में खेल विभाग द्वारा गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है।

 

https://devbhoomisamiksha.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Video-2022-11-27-at-08.06.11-1.mp4

उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आप खेलों में अच्छा प्रदर्शन करें तथा वह खेल मंत्री के रूप में खेल संसाधनों को बढ़ाने हेतु अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों हेतु 4% क्षैतिज आरक्षण के लिए विधिक प्रयास किए जा रहे है।उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों से अनुरोध किया कि वे दिन का एक घंटा खेल के लिए जरूर दें, जिससे चुस्त रहने के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

यह भी देखे- गुरु शिष्य के रिश्ते को किया तार-तार, छात्राओं को अश्लील एसएमएस भेजने वाला शिक्षक गिरफ्तार

इस अवसर पर निदेशक खेल जितेंद्र कुमार सोनकर, संयुक्त निदेशक धर्मेंद्र भट्ट व सतीश कार्की, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज राजेश ममगाईं, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, जिला खेल अधिकारी शंभाली गुरुंग, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: "खेलेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड"जिला खेल अधिकारी शंभाली गुरुंगजिला युवा कल्याण अधिकारी व जिला खेल अधिकारी देहरादूननिदेशक खेल जितेंद्र कुमार सोनकरप्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेजमाननीय खेल मंत्री रेखा आर्यसंयुक्त निदेशक धर्मेंद्र भट्ट व सतीश कार्कीसहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे कई मोटरसाइकिल सवारों को कुचला।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved